भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर आवारा कुत्ते ने एक मासूम को अपना निशाना बनाया लिया। इस घटना में कुत्ते ने बच्चे को लहूलुहान कर दिया।
7 साल का है मासूम बच्चा
बच्चा घर से कुछ दूर खेल रहा था तभी अचानक कुत्ते ने इस मासूम पर हमला कर दिया। यह घटना अफ़ज़ल कॉलोनी जहांगीराबाद की है। कुत्ते ने बच्चे के दोनों हाथों पर काटा है हमले के दौरान कुत्ते ने आंखों पर भी वार किया था पर हमले में बच्चे की आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इसके पहले भी राजधानी के कई इलाकों में कुत्तों के आतंक से जुड़े घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
आनन-फानन में ले गए अस्पताल
कुत्ते के गंभीर रूप से काटने क बाद बच्चे को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकीं स्थिति स्थिर बताई जा रही है। राजधानी में आए दिन आवारा कुत्तों के हमले के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसी घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला कर रखी है।