लाड़ली बहना का सुझाव हमने दिया था, जिसे मामाजी ने पकड़ लिया, दिग्विजय सिंह का दावा, संघ को लेकर बोले…

भोपाल (Bhopal)। लाड़ली बहना को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना का हम लोगों ने ही सुझाव दिया था, जिसे मामाजी ने पकड़ लिया। बहनों से इससे आपको ही लड़ना होगा। संघर्ष हमारा जीवन है।

मध्य प्रदेश में श्री राम और श्री कृष्ण को पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। श्री राम और श्री कृष्ण को पढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि श्री राम और कृष्णा हमारे आदर्श हैं उन्हें पढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन सवाल यह भी है कि क्या गुरु नानक को नहीं पढ़ाया जाना चाहिए, क्या जीजस को नहीं पढ़ाना चाहिए और क्या मोहम्मद साहेब के बारे में नहीं पढ़ाना चाहिए। मेरा तो ऐसा मानना है कि सभी धर्म के धर्म गुरुओं के विचारों को पढ़ाया जाए।Digvijay singh Congress

आपको बता दें कि आज ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के पाठ्यक्रम में भगवान श्री राम और श्री कृष्णा के जीवन को पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही थी।Digvijay singh Congress

संघ को लेकर बोले दिग्जिवय सिंह

संघ को दिग्विजय सिंह ने कहा हमें संघ से सीखना होगा। जरूरी नहीं कि सड़कों पर जाकर लाठियां खाएं। उसकी जगह संघ की तरह घरों में जाकर चर्चाएं करें। संघ कभी धरना प्रदर्शन नहीं करता, बल्कि अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है। उन्होंने आगे कहा कि माइंड गेम आरएसएस से सीखना चाहिए। वो केवल कानाफूसी करना, लोगों को गुमराह करते हैं। पहले पर्चा बांटेंगे, ​फिर करेंगे चर्चा और बाद में खर्चा। Digvijay singh Congress

गौरतलब है कि नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर इन दिनों राजनीति गर्म है। हर ओर विरोध प्रदर्शन देखने मिला रहा है। आज 21 जून को कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में पूर्व सीएम दिग्जिवय सिंह भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। आज पूरे देश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने मिल रहा है। Digvijay singh Congress

शहर चुने