CGPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व एग्जाम कंट्रोलर आरती वासनिक गिरफ्तार, CBI ने घर पर मारी रेड, हाथ लगे कई अहम सबूत

रायपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने CGPSC (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) गड़बड़ी मामले में एग्जाम कंट्रोलर रह चुकी आरती वासनिक को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले ही जांच एजेंसी ने आरती के राजनांदगांव स्थित घर पर छापेमारी की थी। चर्चा है कि सीबीआई को महिला अधिकारी आरती के खिलाफ कुछ अहम एविडेंस मिले हैं। (CGPSC recruitment scam case)

सीबीआई को घोटाले में शामिल होने का शक

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को आरती पर घोटाले में शामिल होने का शक है। जांच एजेंसी की टीम आरती को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर सकती है। इससे पहले सीबीआई ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को गिरफ्तार किया था। वो दोनों ही इस समय जेल में हैं। (CGPSC recruitment scam case)

बौखलाए नक्सलियों ने की एक और हत्या, मुखबिरी के शक में महिला की ली जान, पति को बेरहमी से पीटा

क्या है विवाद?

पूरा विवाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग – 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है। सबसे ज्यादा विवाद लोक सेवा आयोग की 2020 में 175 और 2021 में 171 पदों पर ली गई परीक्षा पर है।

आरोप है कि सोनवानी के अध्यक्ष रहते पीएससी में हुई भर्ती में बड़े पैमान पर गड़बड़ी हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कई करीबी रिश्तेदारों के साथ कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भी नौकरी लगवाई है। इसके साथ ही जांच में पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत भी मिले हैं।

आगे हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

ये भी आरोप है कि, पैसे लेकर कुछ नेताओं और अधिकारियों के बच्चों का चयन डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पदों पर किया गया था। कहा जा रहा है कि सीबीआई आने वाले दिनों में कुछ और अफसरों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

शहर चुने