कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के बयान पर गरमाई सियासत, डिप्टी सीएम साव बोले – ‘धीरे-धीरे सामने आ रही बलोदाबाजार कांड की सच्चाई’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सारंगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े का मंगलवाल को एक बयान सामने आया था। जिसमें वो कलेक्ट्रेट ऑफिस में तोड़-फोड़ करने की बात कह रही हैं। इस दौरान उन्होंने बलौदाबाजार की घटना का भी जिक्र किया। उनके इस बयान पर सूबे की सियासत गरमा गई है। उनके बयान के वीडियो को शेयर कर बीजेपी ने लिखा कि कांग्रेस इस तरह से जहर घोलने का काम करती है। (Uttari Jangde Viral Video)

राज्य में कानून व्यवस्था खराब करना चाहती है कांग्रेस

वहीं उत्तरी जांगड़े के वीडियो पर डिप्टी सीएम साव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सारे तथ्य इस बात को प्रमाणित करते हैं कि आखिर बलोदा बाजार कांड के पीछे किसका षड्यंत्र था। यह जनता के सामने पूरी तरह साफ हो गया है। कांग्रेस राज्य में कानून व्यवस्था खराब करना चाहती है। राज्य में अराजकता पैदा करना चाहती है। राज्य के लोगों को गुमराह करना चाहती है, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़े। (Uttari Jangde Viral Video)

क्या बोली थीं कांग्रेस विधायक?

उत्तरी जांगड़े वायरल वीडियो में युवाओं से कह रही हैं, ‘कलेक्ट्रेट के भीतर जाना है, केवल बाहर से ही नहीं आना है। हम सबको एक साथ जाकर तोड़-फोड़ कर आना है। बलौदाबाजार कैसा है ये तो आप जान ही रहे हैं।’

Amit Shah in Chhattisgarh : ’31 मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ से खत्म होगा नक्सलवाद’

कांग्रेस लोगों को भड़का रही

वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी ने लिखा कि प्रदेश में कांग्रेस किस तरह लोगों को भड़का रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े अपने भाषण में लोगों को कलेक्टर ऑफिस में तोड़-फोड़ करने के लिए उकसा रही है। क्या यही है कांग्रेस के संस्कार जो प्रदेश की शांत फिज़ा में जहर घोलने का काम कर रही है। यह भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार नहीं हैं और भी ऐसे बहुत सारे कृत्य कांग्रेस लगातार कर रही है।

दरअसल ये वीडियो 5 दिन पुराना है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए जाने और जनहित के मुद्दे को लेकर सारंगढ़ में कलेक्ट्रेट घेराव और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। इसी में जांगड़े ने अपने संबोधन में ये बात कही थी।

शहर चुने