‘जिस पार्टी को कांग्रेस ने साथ लिया वो डूबी..AAP के साथ भी यही होगा’, दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बोले सीएम मोहन यादव

इंदौर। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यहां 5 फरवरी मतदान होगा जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। इस बीच मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली चुनाव पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की खींचतान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है जिस भी दल ने कांग्रेस का साथ लिया उसे कांग्रेस ने डूबा कर ही छोड़ा है। आम आदमी पार्टी की स्थिति और बुरी होने वाली है क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ लिया था। हम उस वक्त से ही बोल रहे थे कि आप और कांग्रेस जनता को मूर्ख बना रही हैं। कांग्रेस आप को छोड़कर भाग रही है और आप अब कांग्रेस पर आरोप लगा रही हैं। भाजपा गठबंधन इस चक्कर में न उस वक्त पड़ी थी न ही अब। (CM Dr. Mohan Yadav)

राहुल गांधी संविधान यात्रा पर कही ये बात

26 जनवरी को एमपी के महू राहुल गांधी की संविधान यात्रा शुरु होने वाली है। जिस पर सीएम डॉ. यादव ने कहा, ‘बाबा साहब के अपमान के राहुल गांधी अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कहे वो माफी मांगे, प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई करें। जीतू पटवारी को बोलना चाहिए राहुल जी माफ कर दो। बाबा साहब का सम्मान भाजपा ने किया कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया है। नेहरू जी ने बाबा साहब को चुनाव हराने का काम किया। बाबा साहब को कदम कदम पर लज्जित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया हैं।’ (CM Dr. Mohan Yadav)

श्री कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे CM मोहन यादव, मां यमुना का किया सपरिवार पूजन, सपत्नीक दीपदान भी किया

सीएम ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ अनबन की खबरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘कांग्रेस पहले अपने पुराने पाप धोए उसके बाद संविधान यात्रा निकाले। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नाराजगी पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस का काम है अपने बुजुर्गों का अपमान करना। दोनों वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से कह रहे है तो कांग्रेस को विचार करना चाहिए। कांग्रेस का चरित्र हैं अपने बुजुर्गों की इज्जत नहीं करना। सीताराम केसरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के वक्त धोती खोलने का काम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया हैं। मनमोहन सिंह के कैबिनेट के कागज छीनकर फाड़ने का काम राहुल गांधी ने किया है। राहुल अपने पार्टी के किए गलतियों के लिए पहले माफी मांगे फिर यात्रा निकाले।’

इसके साथ ही सीएम ने मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा,प्रदेश में जहां जहां कृष्ण के कदम पड़े उसे तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे। महाकाल लोक की तरह उज्जैन, अमझेरा और जानपांव में कृष्णलोक बनेगा। मथुरा की तरह मध्यप्रदेश में कृष्ण तीर्थ स्थल बनाए जाएंगे।

शहर चुने