Dewas Crime News : एमपी में हुई ‘श्रद्धा वाकर हत्याकांड’ जैसी वारदात, फ्रिज में मिली महिला की लाश, बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

डिजिटल डेस्क, देवास। दिल्ली का श्रद्धा वाकर हत्याकांड तो सभी को याद ही होगा। जिसमें श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी और लाश के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रीज में डाल दिए थे। अब मध्यप्रदेश के देवास से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां फ्रिज में एक महिला की लाश मिली है। (Dewas Crime News)

बीएनपी थाने के अंतर्गत आने वाली वृंदावन कॉलोनी का है, जहां शक्रवार की दोपहर एक घर के फ्रिज में महिला की लाश मिली है। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को खुलवाकर शव को फ्रिज से बरामद किया। जानकारी के मुताबिक फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। (Dewas Crime News)

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। इसके बाद संजय ने अगले साल जून में मकान खाली कर दिया। लेकिन उन्होंने घर के एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, जिसमें एक फ्रिज भी है।

पुलिस ने शुरु की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, मकान मालिक और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Raipur supervisor suicide case : ‘मम्मी पापा मुझे माफ कर दो..’, सुसाइड से पहले सुपरवाइजर ने बनाया Video, ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

परिवार के साथ रहता था संजय

मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस घर में बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ किराए से रहते हैं। वो बीते 4 महीने से यहां रह रहे हैं। मकान का किराया 7 हजार है। इसके पहले यहां संजय पाटीदार नाम का शख्स अपनी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रहता था।

वह पिछले साल जून में मकान खाली कर कहीं और चला गया था। हालांकि उसने एक स्टडी रुम और एक मास्टर बेडरुम खाली नहीं किया था। वह इस सामान को बाद में ले जाने का बोलकर वहां से चला गया था।

पड़ोसियों ने बताया कि मकान छोड़ने के बाद भी किराएदार संजय पाटीदार कभी-कभी वहां आता था। अब पुलिस इस मामले में संजय की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि फ्रिज में मृत मिली महिला की उम्र करीब 30 साल के करीब बताई जा रही है।

शहर चुने