देशभर के शिवालयों में शिवरात्रि में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब ,बाबा महाकाल का किया गया दिव्य श्रृंगार

देशभर में आज धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है….सुबह से मंदिरों में शिव भक्तों की जनसैलाब उमड़ पड़ी है…भक्त भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा- अर्चना करने पहुंच रहे है.. हर हर महादेव के लग रहे जयकारे आज शहर के विभिन्न मार्गों से भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी…भोजपुर के विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय ‘महादेव’ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें श्रद्धालुओं का प्रवेश निशुल्क रहेगा….

बाबा महाकाल लगातार 44 घंटे तक भक्तों को देंगे दर्शन

महाशिवरात्रि पर आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल लगातार 44 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान महाकाल पर सतत जल की धारा अर्पित होती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पत्नी समेत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर जाप किया..इस पर्व पर खंडवा के ओंकारेश्वर को फूलों से सजाया गया है। यहां षट्दर्शन संत मंडल ने शोभायात्रा निकालकर ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन किए। दक्षिण का कैलाश कहे जाने वाले पचमढ़ी के चौरागढ़ में चौड़ेश्वर महादेव के पूजन-अभिषेक का सिलसिला जारी है। यहां अब तक करीब एक लाख लोग दर्शन कर चुके हैं..

कुबेरेश्वर धाम में रूद्राक्ष महोत्सव

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में भी अब तक एक लाख लोग पहुंच चुके हैं। यहां रूद्राक्ष महोत्सव के तहत मंगलवार से शिव महापुराण चल रहा है। समिति ने दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन के इंतजाम किए हैं…भोपाल के गुफा मंदिर, बड़वाले महादेव, भोजपुर में भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जबलपुर के गुप्तेश्वर मंदिर में भी भक्त लगातार अभिषेक के लिए आ रहे हैं। मान्यता के मुताबिक, वनवास के दौरान भगवान राम जाबाली ऋषि से मिलने जबलपुर आए थे। उन्होंने यहां करीब एक महीना बिताया और उसी दौरान इस शिवलिंग की स्थापना की थी

भोपाल के खेड़ापति मंदिर में 21 साल में मानाया जाता है  महाशिवरात्रि का त्यौहार 

संत हिरदाराम नगर स्थित संकट मोचन खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि का उत्सव 21 वर्षों से मनाया जा रहा है। इस वर्ष 19 से 25 फरवरी तक भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन धाम के आचार्य राम मोहन तिवारी ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। 26 फरवरी की सुबह शिव अभिषेक, हवन और पूजन होगा। दोपहर 1 बजे भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। बारात में उज्जैन की डमरू पार्टी, हाथी-घोड़े और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए शामिल होंगे।विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी इस शोभायात्रा का हिस्सा होंगी। संत नगर की परिक्रमा के बाद मंदिर में बारात का समापन होगा और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।भोपाल में सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा 14 वर्षों से मनाए जा रहे महाशिवरात्रि पर्व के तहत इस बार भी उत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। न्यू सिंधी कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में बाबा भोलेनाथ को हल्दी और मेहंदी लगाने का कार्यक्रम होगा, जिसमें भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा…

शहर चुने