भोपाल, मनोज राठौर | छत्तीसगढ़ के धमतरी में दोस्ती का खौफनाक अंत हुआ। मारपीट में एक युवक ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
दोस्ती र्शमसार करने वाला मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी का है। यहां के खरतुली गाँव के रहने वाले दो दोस्तों के बीच खूनी जंग में एक दोस्त को अपनी जान गवानी पड़ी। रात के अंधेरे में दो दोस्तों ने गांव के बाहर पहले खूब शराब पी। इसके बाद दोनों दोस्तो के बीच विवाद शुरू हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक दोस्त की जान चली गई। अर्जुनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी है। मृतक की शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला हत्या का था। इसलिए पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी जांच की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और मामले की जांच को आगे बढ़ाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का भी पता चला कि मृतक के साथ मारपीट की गई। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। सिर पर भी गहरी चोट थी। मृतक के परिजन ने भी हत्या की आशंका जाहिर की थी।
पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के दोस्त हुमन साहू को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की गई। पहले हुमन पुलिस को गुमराह करने लगा। लेकिन पुलिस ने सबूतों के आधार पर उसे बताया कि उसे आखिरी बार मृतक के साथ देखा गया था। इसके बाद आरोपी पुलिस के सामने टूट गया और उसने हत्या करना कबूल किया।
धमतरी पुलिस के अनुसार 16 मार्च की रात 8 बजे करीब खेल मैदान के पास मृतक और उसके दोस्त ने पहले शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों दोस्तों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया…विवाद इतना बढ़ गया…कि दोनों दोस्तो में हाथापाई शुरू हो गई….इसी दौरान आरोपी हुमन साहू ने अपने दोस्त खिलेश्वर साहू को धक्का दे दिया….सिर में आई गंभीर चोट की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ड्राइवर है, जो गांव मे खेती बाड़ी के अलावा बिल्डिंग मटेरियल का काम करता था।
घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। उसकी फरारी ने पुलिस के शक को पक्का कर दिया। सर्विलांस पर रहने की वजह से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी सलाखों के पीछे है और उसे दोस्त की हत्या का पक्षतापा भी नहीं है।