इंदौर (Indore)। एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। इस बार मिनी मुंबई में हनी ट्रैप में एक उद्योगपति फंस गया। दोस्ती कर महिला ने उसे अपना शिकार बनाया और उसके बाद उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं करवाने के एवज में महिला 1 करोड़ रुपए मांग रही थी। घटनाक्रम में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। Honey Trap Case
दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया
जानकारी के अनुसार उद्योगपति सेजल मित्तल को फंसाने के लिए लेडी डॉन सपना साहू ने महिला के पति और अन्य के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा था। उसे हुस्न के जाल में फंसाने के लिए पूरी प्लानिंग की गई। पहले महिला ने उससे दोस्ती की और फिर तरह—तरह की मांग करने लगी। इसके बाद उससे करोड़ों रुपए वसूलने की नियत से उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। Honey Trap Case
पिता से मांगे 50 लाख
दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज नहीं करवाने के लिए उद्योगपति के पिता से 50 लाख रुपए मांग रही थी। जिसकी उद्योगपति सेजल मित्तल के पिता ने पुलिस को शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाने वाली नेहा, उसके पति ऋषि, लेडी डॉन सपना साहू सहित 7 लोगों पर किया प्रकरण दर्ज किया है। Honey Trap Case
पुलिसकर्मी भी थे शामिल
सूत्रों के मुताबिक षड्यंत्र में आरोपियों के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि अब तक उद्योगपति सेजल मित्तल से नेहा लाखों रुपए वसूल चुकी है। यही नहीं वह कुछ प्लॉट्स अपने साथियों के नाम भी करवा चुकी है। मामला पलासिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। Honey Trap Case