भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राज्य की चरखी दादरी विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुनील सतपाल सांगवान के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नादान हैं, आज वे हरियाणा आए हैं। वे न यहां देश का सम्मान रखते हैं और न ही विदेश में। उनको न यहां की समझ है और न ही विदेश की। वह जो भी करते हैं वो गलत ही करते हैं। (CM Dr. Mohan Yadav)
भाजपा की सरकार में प्रदेश के चहुंमुखी विकास,… pic.twitter.com/9sS5jjemYu
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 26, 2024
Jammu and Kashmir Assembly Elections : बीजेपी के लिए CM मोहन यादव ने संभाली प्रचार की कमान, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
‘राजनीति करना है तो देश के अंदर करो बाहर नहीं’
सीएम ने राहुल गांधी निशाना साधते हुए कहा, ‘अगर राजनीति करना है, तो देश के अंदर करो, लेकिन ऐसी बात मत करो, जो देश का अपमान करे। सीएम ने कहा, यह वही लोग हैं, जिनके लिए पाकिस्तान से आवाज आती है कि हम, कांग्रेस और उनके साथ वाले धारा 370 हटाने की बात का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान उसका समर्थन कर रहा है। भैया मेरे.. भारत में राजनीति करना है, तो भारत के लोगों का समर्थन ले लो, तुम पाकिस्तान का समर्थन लोगे, तो पाकिस्तान में राजनीति करो। भारत में काहे के लिए कर रहे हो।’ (CM Dr. Mohan Yadav)
‘भारत के खिलाफ जाने वाले को जनता सिखाएगी सबक’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘घर के बच्चे बॉर्डर पर खड़े होकर पाकिस्तान के सैनिकों के साथ खून की बाजी लगाकर लड़ते हैं। ये (विपक्ष) वोट की खातिर हमारे खून को अपमानित करते हैं। देश को अपमानित करते हैं। सेना को लज्जित करते हैं। पूरा देश इन भावनाओं का विरोध करता है। जो भी भारत के खिलाफ जाएगा, जनता उसे सबक सिखाएगी। जो देश वासियों के साथ सेना, जवान, किसान, गरीब, मजदूर, युवा सबका सम्मान करेगा उसके पक्ष में आप लोग वोट देंगे।’
सीएम ने कहा कि केंद्र की पिछली सरकारों के दौरान विदेश से आए मेहमानों को ताजमहल दिखाने ले जाया जाता था। लेकिन अब विदेश से आए मेहमान को मंदिर दिखाया जाता है। उसे उपहार में पविता गीता भेंट की जाती है। भगवान कृष्ण ने धर्म और सच्चाई पर चलने का मार्ग दिखाया है। हम धर्म की बात करते हैं, तो विरोधियों की छाती पर सांप लोटते हैं। ये धर्म की बात क्यों कर रहे हैं। उन्हें भगवान का नाम लेने में शर्म आती है। अयोध्या में 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बना। इसी तरह अब भगवान कृष्ण भी यमुना जी के किनारे (मथुरा) बुला रहे हैं। कांग्रेसियों को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया था। दुनिया भर से इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने लेकिन, अगर कोई नहीं आया, तो वो कांग्रेस वाले थे।’
शाजापुर में दो पक्षों के बीच विवाद, मुस्लिम समाज ने रखी प्रशासन से ये मांग