दुनिया में अजब—गजब चमत्कारों की कमी नहीं हैं। ऐसा ही एक सब्जेक्ट है एलियन, जिससे जुड़े रहस्य आज तक नहीं सुलझाए जा सके। आए दिन एलियन से जुड़ी खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसा माना जाता कि ये धरती पर बार-बार आते हैं। तो क्या हमारी धरती के अलावा भी किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है? इस सवाल के जवाब दुनियाभर के वैज्ञानिक कर रहे हैं। तो वहीं फिरप न्यूयॉर्क शहर के आसमान में उड़ती हुई एक रहस्यमयी चीज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे (UFO) या एलियन यान बताया जा रहा हैं
धरती पर उतरे एलियन
लागार्डिया हवाई अड्डे के आसमान में पिछले महीने एक कमर्शियल फ्लाइट में सवार एक यात्री मिशेल रेयेस ने अपने विमान की खिड़की से एक अजीब चीज देखने की सूचना दी थी। रेयेस ने इसका वीडियो भी कैप्चर किया था। रेयेस ने अधिकारियों को बताया कि उसे लगा यह सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है और तुरंत उड्डयन प्रशासन (एफएए) को ईमेल किया।
ब्रिटेन में 2.5 साल के अंतराल में दिख चुके है 1000 UFO
वीडियो की ख़ोजबीन करने के बाद पता चला कि वह उड़ती हुई वस्तु न तो एक न्यूज हेलीकॉप्टर, न ड्रोन, न ही एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट था। इस घटना ने एविएशन एक्सपर्ट और फेडरल अधिकारियों दोनों को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि अमेरिका में यूएफओ देखा जाना आम बात है। हालांकि पेंटागन को अब तक एलियन टेक्नोलॉजी का कोई सबूत नहीं मिला पाया है। वहीं इसके अलावा ब्रिटेन में 2.5 साल के भीतर करीब 1000 यूएफओ दिखने का दावा किया गया है।