Bank Holidays September 2025: सितंबर का महिना शुरू होने वाला है और इस महिने कई प्रमुख त्योहारों के चलते कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसकी आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
ओणम, ईद-ए-मिलाद, नवरात्र स्थापना, दुर्गा अष्टमी जैसे त्योहारों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश और राज्य विशेष छुट्टियां भी इसमें शामिल हैं। अगर आप इस महीने बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने का सोच रहे हैं, तो अवकाश सूची को पहले जरूर देख लें।
सितंबर 2025 में कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार पड़ रहे हैं। इनमें शामिल हैं:
- ओणम
- ईद-ए-मिलाद
- नवरात्र स्थापना
- महासप्तमी
- दुर्गा अष्टमी
- महाराजा हरि सिंह की जयंती
इन त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर संबंधित राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
दिनांक | दिन | कारण / अवकाश विवरण |
---|---|---|
3 सितंबर | बुधवार | करमा पूजा |
4 सितंबर | गुरुवार | पहला ओणम |
5 सितंबर | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद, तिरुवोनम |
6 सितंबर | शनिवार | ईद-ए-मिलाद / इंद्रजात्रा |
7 सितंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
12 सितंबर | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद-उल-नबी |
13 सितंबर | शनिवार | दूसरे शनिवार का साप्ताहिक अवकाश |
14 सितंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
21 सितंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
22 सितंबर | सोमवार | नवरात्र स्थापना |
23 सितंबर | शनिवार | महाराजा हरि सिंह की जयंती |
27 सितंबर | शनिवार | साप्ताहिक अवकाश |
28 सितंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
29 सितंबर | सोमवार | महासप्तमी, दुर्गा पूजा |
30 सितंबर | मंगलवार | महाअष्टमी, दुर्गा अष्टमी, दुर्गा पूजा |