भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड में भंडारे का खाना खाने के बाद दर्जनों लोग बीमार पड़ गए। इनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पांच की गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक 48 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। (Bhind News)
Budhni Assembly By-election 2024 : कार्तिकेय सिंह हो सकते हैं बीजेपी उम्मीदवार, पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजा 4 नामों का पैनल
दशहरे पर हुआ था आयोजन
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के क्यारीपुरा में दशहरे पर भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई लोग भंडारे का भोजन अपने घर पर ले गए थे जिसे उन्होंने अगले दिन सोमवार को खा लिया था। जिससे उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी। (Bhind News)
इसके बाद सभी को सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से मंगलवार को इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला सुनीता भदौरिया की मौत हो गई। 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका भिंड जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अस्पताल में भर्ती 5 गंभीर मरीजों के नाम हैं – रितु पत्नी नरोत्तम भदोरिया, आकांक्षा पुत्री राजकरण भदोरिया, सावित्री पत्नी छोटे सिंह भदोरिया, गीता पत्नी राजकरण भदौरिया, सुंदरम पुत्र राजकरण भदोरिया।
मरीजों से मिले कलेक्टर
इतने लोगों का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने पर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की एक टीम क्यारीपुरा गांव के लिए रवाना हो गई है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी है। यह टीम गांव में पहुंचकर भंडारे के भोजन के सैंपल कलेक्ट करेगी।