Bhopal Wildlife Week 2025: 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य-प्राणी सप्ताह, वन विहार में होंगी प्रतियोगिताएं, इस तारीख को करें रजिस्ट्रेशन

Bhopal Wildlife Week 2025: भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में इस साल भी वन्य-प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 1 से 7 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसमें छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं और गतिविधियां होंगी। इसमें शामिल होने के लिए 27 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करना होगा।

क्या-क्या होगा कार्यक्रम में?

इस पूरे सप्ताह कई मज़ेदार और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं होंगी, जैसे-

  • चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता

  • पक्षी देखने का शिविर (Bird Watching Camp)

  • वाद-विवाद, कहानी-कथा वाचन और युवा संसद

  • रन फॉर वाइल्ड लाइफ (दौड़ प्रतियोगिता)

  • रंगोली, मेहंदी और पाम पेंटिंग प्रतियोगिता

  • क्विज़, एक्सपो और टॉडलर वॉक

  • प्लास्टिक से बचाव और वन्य-जीव संरक्षण पर कार्यशालाएं

प्रवेश और प्रदर्शनी

  • प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।

  • इस दौरान वन विहार में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगेगी।

  • भोपाल के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आईडी कार्ड दिखाकर गेट नंबर-2 से फ्री पैदल प्रवेश मिलेगा।

जानकारी के लिए संपर्क

  • सहायक संचालक एवं कार्यक्रम समन्वयक:  9424790615

  • पर्यटन रेंज ऑफिसर: 9424790611

  • सहायक समन्वयक: 9424790613

शहर चुने