Chhattisgarh Cabinet Member List 2025: साय मंत्रीमंडल में 3 नए चेहरे, पहली बार 14 सदस्यों की टीम, देखें लिस्ट

Chhattisgarh Cabinet Expansion 2025: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर तीन नए चेहरों को मंत्री बनाया है। राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस विस्तार के साथ पहली बार छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्रियों की संख्या 14 हो गई है। पहले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 11 मंत्री थे। बताया जा रहा है कि हरियाणा फार्मूले को अपनाते हुए मंत्रियों की संख्या 14 तक बढ़ाई गई है, जबकि सामान्य स्थिति में 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में अधिकतम 13 मंत्री बनाए जा सकते थे।

नए मंत्री और उनका राजनीतिक सफर

1. गजेंद्र यादव

  • जन्म : 1978
  • शिक्षा : एमए (PTRSU रायपुर)
  • प्रारंभिक पढ़ाई : दुर्ग में
  • समुदाय : यादव समाज के प्रमुख नेता
  • राजनीतिक सफर : 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अरुण वोरा को हराकर विधायक बने
  • विशेष : पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी

2. गुरु खुशवंत साहेब

  • क्षेत्र : आरंग से बीजेपी विधायक
  • शिक्षा : एमटेक
  • समाज : सतनामी समाज के धर्मगुरु और प्रमुख नेता
  • राजनीतिक सफर : 2023 चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए और शिवकुमार डहरिया को हराया
  • सक्रियता : लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय
  • संपत्ति : लगभग ₹2.08 करोड़
  • देनदारी : लगभग ₹1.25 करोड़
  • आपराधिक प्रकरण : कोई मामला दर्ज नहीं

3. राजेश अग्रवाल

  • क्षेत्र : अंबिकापुर से विधायक
  • शिक्षा : प्रारंभिक शिक्षा भोपाल से
  • परिवार : पिता का नाम चांदीराम अग्रवाल
  • राजनीतिक सफर : 2018 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल, 2023 में पहली बार विधायक बने
  • उपलब्धि : विधानसभा चुनाव में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को 94 वोटों से हराया
  • व्यवसाय : व्यापार से जुड़ा हुआ पृष्ठभूमि
  • संपत्ति : लगभग ₹10 करोड़
  • आपराधिक प्रकरण : कोई मामला दर्ज नहीं

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के विभाग

     पद / नाम      विभाग
     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय        स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर, खनिज साधन, सामान्य प्रशासन, ऊर्जा विभाग
     डिप्टी सीएम विजय शर्मा         नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग
     डिप्टी सीएम अरुण साव          गृह और जेल विभाग, तकनीकी शिक्षा (रोजगार), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास

अन्य मंत्री

  मंत्री का नाम   विभाग
  लक्ष्मी राजवाड़े   महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
  श्याम बिहारी जायसवाल   स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, 20 सूत्री कार्यान्वयन, चिकित्सा शिक्षा
  रामविचार नेताम   कृषि विकास एवं किसान कल्याण, आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास
  लखनलाल देवांगन   वाणिज्य, उद्योग और श्रम
  दयालदास बघेल   खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण
  केदार कश्यप   वन और जल संसाधन, संसदीय कार्य, कौशल विकास एवं सहकारिता
  ओपी चौधरी   वित्त एवं वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी
  टंकराम वर्मा     आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण

शहर चुने