Tuesday, April 29, 2025

इंदौर में नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाले प्रोफेसर सहित साथी गिरफ्तार

इंदौर। शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली में लिप्त एक प्रोफेसर और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को झूठे केस में फंसाकर उससे 40 हजार रुपये की मांग की थी।

दरअसल, आरोपी मनोज पीजी अब्दुल्ला कॉलेज में प्रोफेसर है। उनके साथी, संयोग गुप्ता के साथ मिलकर उन्होंने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने मिलकर नकली पुलिस बनने का नाटक किया और एक मासूम व्यक्ति को झूठे केस में फंसा के उससे 40 हज़ार रुपए ऐंठ लिए। गौरतलब है कि प्रोफेसर मनोज परमार और संयोग गुप्ता पर पहले भी अपराध दर्ज है। इस बार फरियादी ने तुकोगंज थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से फर्जी पुलिस की वर्दी और आईडी कार्ड बरामद किए हैं।

तुकोगंज थाना पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुट गई है। इस घटना ने इंदौर शहर के नागरिकों के बीच सनसनी फैला दी है और फर्जी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सजगता बढ़ा दी है।