जबलपुर। सेंट्रल जेल से फिल्मी स्टाइल में कैदी गायब हो गया। जेल के पश्चिमी खंड में बंद कैदी रमेश कोल पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। कैदी के गायब होने की खबर फैलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।(Jabalpur Prisoner)
गिनती के दौरान कैदी के भागने की मिली जानकारी
दरअसल, कैदी सेंट्रल जेल से भागने की फिराक में था, कैदियों की गिनती के दौरान रमेश कोल के गायब होने का पता चला था। जिसके बाद जेल के सभी खंडों की सघन तलाशी ली गई लेकिन उसके बाद भी कैदी नहीं मिला था।(Jabalpur Prisoner)
पहली बार सार्वजनिक की गई डेंगू के मरीजों की संख्या, 27 दिनों में मिले 110 मरीज
जेल के तालाब परिसर में 12 घंटे तक छुपा रहा कैदी
बताया जाता है कि कैदी जेल के तालाब परिसर में 12 घंटों तक छुपा रहा। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद कैदी जेल प्रशासन की गिरफ्त में आया। जिसके बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो प्रहरियों पर जेल प्रशासन ने कार्यवाही की है। मामले में दो जेल प्रहरियों विजय गुप्ता और सुरेंद्र तुरकर को निलंबित कर दिया गया है।