सूरजपुर। जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां मामले में पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। जिसको अब सूरजपुर लाया जा रहा है।(Kuldeep Sahu Arrested)
पुलिस ने आरोपियों पर रखा था ईनाम
पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने वालों के लिए ईनाम का ऐलान किया था। फरार आरोपी को पकड़ने वाले को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं एनकाउंटर करने पर एक लाख का ईनाम रखा है। संयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्जवल दीवान ने इसकी घोषणा की थी।(Kuldeep Sahu Arrested)
महाकाल मंदिर पहुंची CBRI की टीम, प्राचीन और नए निर्माण की करेगी जांच
दरअसल, कुलदीप साहू खौलते हुए तेल की कढ़ाई आरक्षक पर फेंक कर भाग गया था, जिसमें आरक्षक पूरी तरह से जल गया था। जिसको इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। इस दौरान अंधेरे में वह एक कार में बैठा हुआ था इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या
इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से काॉन्टेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। जिसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा। जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे। वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली थी।
आदतन अपराधी है कुलदीप साहू
कूलदीप साहू, कबाड़ समेत जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है। विधानसभा चुनाव के पहले 20 अक्टूबर 2023 को इसे जिला बदर किया गया था। जिले में निगरानीशुदा बदमाश में उसकी गिनती होती है। लूट, डकैती, मारपीट, चोरी समेत कई मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। कुलदीप साहू आदतन अपराधी है। पुलिस उसे कई मामलों में गिरफ्तार भी कर चुकी है।