Health Tips: भादो का महीना बारिश और उमस के साथ आता है, जो कई बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। इस समय शरीर में नमी और बैक्टीरिया से इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे में खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी है। सही आहार से आप इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं भादो के महीने में कौन सी चीजें खाने से बचनी चाहिए और क्यों।
दही और छाछ

दिन में दही या उससे बनी चीज़ें खाने से बचें। बारिश और उमस के कारण इसमें बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं, जिससे गले में खराश, सर्दी-ज़ुकाम और खांसी हो सकती है। खासकर, रात में दही बिल्कुल न खाएं।
पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मैथी और बथुआ खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में इनमें बैक्टीरिया और कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर इन्हें ठीक से साफ न किया जाए तो पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी और दस्त हो सकती हैं।
तली-भुनी चीजें

भादो में तली-भुनी चीजें जैसे समोसा, पकौड़ा, पूड़ी आदि से भी बचना चाहिए। ये चीजें पेट पर भारी पड़ सकती हैं और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ा सकती हैं। इन्हें कम खाएं या बिल्कुल न खाएं।
नॉनवेज

भादो के महीने में नॉनवेज, खासकर मछली से परहेज करना चाहिए। इनसे पेट में इंफेक्शन फैल सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
मिठाईयां

इस समय मिठाईयों जैसे रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेड़ा आदि का सेवन भी कम करें। इनमें शुगर और मिठास ज्यादा होती है, और बारिश के मौसम में इनसे शरीर में एक्ट्रा गर्मी और सूजन हो सकती है।
कच्ची चीजें

कच्ची सब्जियां और सलाद से भी परहेज करें। बारिश के मौसम में इनका सेवन करने से पेट में गड़बड़ी हो सकती है, क्योंकि इन पर बैक्टीरिया लग सकते हैं। खासकर सलाद या कच्चे फल धोने में कमी होने पर फूड पॉइज़निंग हो सकती है।
चाय और कॉफी

भादो में चाय या कॉफी का ज्यादा पीने भी सेहत के लिए सही नहीं होता, क्योंकि ज्यादा कैफीन शरीर में जलन पैदा कर सकता है। इसके अलावा, जब नमी ज्यादा हो, तो कैफीन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
खट्टे फल
खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, अमरुद, और आंवला से भी इस मौसम में बचें, क्योंकि इनमें मौजूद एसिडिटी पेट में जलन या अल्सर जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। खासकर बारिश के दौरान इनके ज्यादा सेवन से पेट की परेशानी हो सकती है।

इन सभी चीजों से परहेज करने से आप भादो के महीने में खुद को हेल्थ को ठीक रख सकते हैं। इस मौसम में हल्का, ताजगी देने वाला और आसानी से पचने वाला खाना खाने की कोशिश करें।