Indian Ministers Assets Disclosure 2025: केंद्रीय मंत्रियों ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी संपत्तियों का ब्योरा जारी किया है। इसमें कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
कौशल विकास राज्य मंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 31 मार्च 2025 तक 21.31 लाख रुपए के क्रिप्टो इनवेस्टमेंट घोषित किए हैं।
उनकी पत्नी चारु सिंह के पास भी 22.41 लाख रुपए की डिजिटल एसेट्स हैं। चौधरी ऐसे इकलौते मंत्री हैं जिन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को अपनी संपत्ति में शामिल किया है।
पुरानी गाड़ियों और सोने-चांदी का ब्योरा
-
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 31 साल पुरानी एम्बेसडर कार, दो अन्य गाड़ियां और 37 लाख रुपए से ज्यादा की सोने की ज्वेलरी घोषित की है।
-
रेल और फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने 1997 मॉडल की मारुति एस्टीम कार और एक पिस्टल बताई है।
-
महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पास रिवॉल्वर, राइफल, ट्रैक्टर और करीब 1 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड हैं।
-
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने 74 लाख रुपए से ज्यादा की सोने की ज्वेलरी और एक स्कूटी घोषित की है।
-
केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह ने 1.2 करोड़ रुपए से ज्यादा की 1,679 ग्राम सोने की ज्वेलरी, 10 किलो चांदी और हीरे की ज्वेलरी घोषित की है।
शिवराज, सिंधिया और अन्य मंत्रियों की संपत्ति
-
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8.98 करोड़ रुपए की संपत्ति, एक रिवॉल्वर और पुरानी एंबेसेडर कार बताई है।
-
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 374 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने अपनी संपत्ति में एक पुरानी बीएमडब्ल्यू भी शामिल की है।
-
सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 2.88 करोड़ रुपए की संपत्ति, एक 37 साल पुराना स्कूटर और एक रिवॉल्वर घोषित किया है।
-
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने 5.31 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। उनके पास दुनाली बंदूक, रिवॉल्वर और 67 लाख रुपए की ज्वेलरी है।
-
जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने 1.54 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है। उनके पास मोटर साइकिल, स्कॉर्पियो, इनोवा सहित तीन कारें हैं।
वित्त मंत्री की संपत्ति
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी संपत्ति में 27 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी और 19 लाख रुपए से अधिक के म्यूचुअल फंड घोषित किए हैं।
यहां देखें केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति और देनदारी का पूरा ब्योरा:
https://www.pmindia.gov.in/en/assets-and-liabilities-of-the-union-council-of-ministers-2024-2025-as-on-31-03-2025/