क्या आप नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं ? जानिये अच्छी नींद के 5 उपाय

भोपाल। क्या आप भी रात भर बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं लेकिन नींद नहीं आती। अगर आप नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। असल में ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप खुद को तनावमुक्त रखकर चैन की नींद ले सकते हैं।आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन कामों को करने से आप समय से अपनी नींद ले सकते हैं।

सोने से पहले करें ये काम

रात को सोने से पहले की गई गतिविधियां भी रात की नींद पर असर डालती हैं। रात को ब्रश करके सोना, रात के समय त्वचा की देखभाल, सोने के लिए आरामदायक माहौल,  तापमान और अपना बिस्तर ठीक करना आदि शामिल हैं। रोजाना इस दिनचर्या का पालन करने से आपके ब्रेन को यह अनुभव होता है कि सोने का समय हो गया है, इसलिए हर दिन एक तय क्रम में गतिविधियों का पालन करना जरूरी है।

रात को हल्का खाएं

रात का खाना हल्का खाएं और रात के 8 बजे के पहले ही खाना खाने की कोशिस करें। रात में परहेज करने वाले कुछ खाद्य पदार्थों जिनमें चीनी, प्रॉसेस्ड कार्बोहाइड्रेट, फैट और कैफीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल हैं। सोने से पहले दूध या केला खाने से आपको जल्दी नींद आने में मदद मिल सकती है क्योंकि इनमें ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) होता है जो नींद लाने के लिए जाना जाता है।

संगीत सुनें

सोने से पहले यदि आप संगीत सुनते हैं तो यह आपके माइंड को फ्रेश करने में आपकी बेहद मदद करेगा। इसके अलावा आप अपनी कोई मनपसंद किताब भी पढ़ सकते हैं। यह दोनों चीज़ आपके दिमाग को दिनभर की थकान से रिलैक्स कर देगा।

व्यायाम करें

योग आपके दिमाग और सेहत का भरपूर ख्याल रखता है। अगर आप नियमित रूप से प्राणायाम आय योग करते हैं तो यह दिलो-दिमाग को तरो ताज़ा रखेगा। मैडिटेशन (ध्यान) आपके दिमाग को शांत रखता है। सोने से पहले करें या दिनभर में अपने फ्री समय में, ध्यान आपको बहत हेल्प करेगा। यदि आप सोने से पहले ध्यान करेंगे तो यह आपके लिए रामबाण जैसा काम करेगा।

शरीर को रखें साफ

सोने से पहले आपको हमेशा अपने हाथ और पैरों को साफ पानी से धोना चाहिए। इससे आपको काफी फ्रेश मह्सूस होगा और आपको अच्छी नींद आएगी। साथ ही अपने दिमाग को शांत करें और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ बिस्तर पर सोने जाएँ। जो भी दिनभर की खटास मन में भरी हो उसको सोने के पहले सॉल्व करें और भगवान को याद कर सो जाएँ।

शहर चुने