भोपाल। अपने घरों में जब आटा ज्यादा गूंथ जाता है तब लोग उसे अगली बार इस्तेमाल करने के लिए फ्रीज़ में स्टोर कर के रख देते हैं। या फिर समय बचाने के लिए लोग एक बार में ही ज्यादा आटा गूंथ लेते हैं और इसी आटे से कई दिनों तक रोटियां बनाकर खाते रहते हैं। ऑफिस जाने वाले लोग या फिर जिन लोगों के घर में मेड काम करती हैं वो लोग एक्सर ऐसा करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत सेहत के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखने और फिर उसी आटे की रोटियां बनाकर खाने से आपके शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि आपकी सेहत को क्या नुकसान पहुंचा सकता है गूंथा ?
जानें स्टोर किए आटे की रोटियां खाने के नुकसान:
फ्रिज में स्टोर किया हुआ आटा खाने से शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया पहुंचते हैं। यह पेट में कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है और अन्य कई तरह के समस्याओं को उत्पन्न करता है।
पहले से आटा गूंथने के बाद उसे फ्रिज में रखने से आटे में कई प्रकार के केमिकल बनने लगते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए ज्यादा देर तक आटे को फ्रिज में न रखें।
फ्रिज में रखने से आटे में बैक्टीरिया और फ़ंगस पनप सकता है, जिससे फ़ूड पॉइज़निंग हो सकती है। इससे पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बासी आटे की रोटियां खाने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। ताजे आटे का सेवन डायबिटीज़, पाचन संबंधी बीमारियों और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।
फ्रिज में आटा कितनी देर रखना चाहिए?
अगर आप फ्रिज में आटा रख रहे हैं तो इसे 2-3 घंटे के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए। आप आटे को ज्यादा से ज्यादा 7-8 घंटे के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। अगर फ्रिज में रखा आटा काला हो जाएं या ऊपर से रंग बदल जाए तो ऐसे आटे का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ये आटा खराब होने के संकेत हैं। आटे को हमेशा किसी डब्बे में ढ़ककर ही रखें।