Loksabha चुनाव के दूसरे चरण में MP की 6 सीटों पर 80 प्रत्याशी, यहां कल होगी वोटिंग

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र अनुपम राजन द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 6 लोकसभा की 47 विधानसभा में वोट डाले जाएंगे। इनमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद सीट शामिल हैं। इन सीटों पर 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 80  कैंडिडेट्स में 75 पुरुष, 4 महिला और 1 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार 19 सतना में हैं।

12828 मतदान केंद्र हैं। 6 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। इस बार 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 कुल वोटर वोट करेंगे। दिव्यांग वोटर 1 लाख 18 हजार हैं।85+ आयु वर्ग में वोटर 64703, 100+ वोटर 1108, सर्विस वोटर 13230, 18–19 आयु वर्ग में वोटर 3 लाख 29 हजार 317 हैं। इस बार पिंक बूथ 1136 बनाए गए हैं। दिव्यांग संचालित बूथ 32 बनाए गए हैं। आदर्श मतदान केंद्र 498 हैं। हेल्थ, पानी समेत तमाम व्यवस्थाएं बूथ पर की गई हैं।

संवेदनशील बूथ 2865 हैं। 14778 बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। 12828 कंट्रोल यूनिट इस्तेमाल होगी। 12828 vvpat का इस्तेमाल होगा। 8524 बूथ पर वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी रखी जायेगी।

2019 में फर्स्ट फेज में 74.9% मतदान हुआ था। वहीं इस बार फर्स्ट फेज में 67.75% वोट डाले गए हैं। पोलिंग परसेंट बढ़ाने के लिए तीसरे और चौथे चरण के मतदान के लिए कार्यक्रम होंगे। 1 और 8 मई को चलो बूथ की ओर कार्यक्रम हर बूथ पर चलाया जायेगा। मतदान के दिन शहरी क्षेत्रों में हर वार्ड में कचरा गाड़ी समेत अन्य वाहनों से वोट करनी की अपील की जाएगी। सुबह 7 से 6 बजे तक मतदान किया जाएगा।

शहर चुने