Madhya Pradesh Tourism Board Award 2025: दिल्ली में आयोजित इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 समारोह में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किया। यह अवॉर्ड राज्य के पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और सतत विकास को लेकर मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका का प्रतीक है।
“जनता और संस्कृति का गौरव”- पर्यटन मंत्री
पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह पुरस्कार मध्यप्रदेश की जनता और यहां की संस्कृति के गौरव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा –
“प्रदेश की धरोहर, प्राकृतिक संपदा और लोकपरंपराओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। यह अवॉर्ड हमें और ऊर्जा देता है कि हम पर्यटन को न केवल राज्य की पहचान, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत साधन भी बनाएं।”
स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने इस सम्मान को टीमवर्क और विजन का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का उद्देश्य सिर्फ नए पर्यटन स्थल विकसित करना नहीं है, बल्कि-
-
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना
-
महिलाओं को रोजगार और अवसर उपलब्ध कराना
-
संस्कृति व परंपराओं का संरक्षण करना
-
प्राकृतिक धरोहर को बचाना
-
पर्यटन को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना
हृदय प्रदेश बनेगा खास टूरिस्ट स्पॉट
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को और प्रेरणा मिली है। लक्ष्य है कि हृदय प्रदेश, मध्यप्रदेश को ऐसा अनोखा पर्यटन स्थल बनाया जाए, जहां परंपरा, प्रकृति और आधुनिकता का संगम एक साथ दिखाई दे।