Maruti Cars Price Drop: इस दिवाली यदि आप भी कार खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकार ने हाल ही में जीएसटी (GST) टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं।
इसका सीधा असर ऑटो सेक्टर पर पड़ रहा है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारें आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
मारूती की पॉपुलर कारें जैसे Alto और WagonR सस्ती होने वाली हैं। जानें किस कार पर कितनी राहत मिलेगी।
40–67 हजार तक सस्ती होंगी Alto और WagonR
-
Maruti Alto K10 की कीमत करीब 40-50 हजार रुपये तक घट सकती है।
-
Maruti WagonR में 60-67 हजार रुपये तक की कमी आएगी।
-
वहीं Swift, Dzire और Baleno जैसी गाड़ियों पर भी 50 से 60 हजार रुपये तक का फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
लंबे समय तक असर
-
छोटे कार सेगमेंट की बिक्री में 10% तक एनुअल ग्रोथ हो सकती है।
-
पूरा ऑटो सेक्टर भी 7-8% एनुअल ग्रोथ करेगा।
कीमतों में औसतन 9% कटौती
खबरों के मुताबिक कीमतों में औसतन 9% तक ही कमी आएगी। इसका कारण यह है कि सरकार के फैसले में ट्रांसपोर्टेशन और डीलर मार्जिन जैसी लागतें शामिल नहीं हैं।
क्या है नया टैक्स नियम?
सरकार ने छोटे वाहनों पर जीएसटी दर घटा दी है।
-
छोटी पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी कारें (1200 सीसी तक और 4000 मिमी लंबाई तक)
-
छोटी डीज़ल कारें (1500 सीसी तक और 4000 मिमी लंबाई तक)
इन पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
बड़ी गाड़ियों पर टैक्स 40% रहेगा, लेकिन सेस पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
मारुति कारों की नई अनुमानित कीमत (एक्स-शोरूम)
कार मॉडल | पुरानी कीमत (लाख ₹) | नई कीमत (लाख ₹) | कीमत में कमी |
---|---|---|---|
Alto K10 | 4.09 | 3.79 | 40,000 |
WagonR | 5.79 | 5.19 | 57,000 |
Swift | 6.49 | 5.91 | 58,000 |
Dzire | 6.84 | 6.15 | 61,000 |
Baleno | 6.74 | 6.14 | 60,000 |
Fronx | 7.58 | 6.96 | 62,000 |
Brezza | 8.69 | 7.91 | 78,000 |
Eeco | 5.70 | 5.19 | 51,000 |
Ertiga | 9.12 | 8.71 | 41,000 |
Celerio | 5.64 | 5.14 | 50,000 |
Maruti (petrol) | 11.42 | 11.08 | 34,000 |
XL6 | 11.94 | 11.59 | 35,000 |
Jimny | 12.74 | 11.60 | 1.14 लाख |
Ignis | 5.84 | 5.32 | 52,000 |
Invicto | 25.51 | 22.75 | 2.25 लाख |
S-Presso | 4.26 | 3.88 | 38,000 |