MP Politics News | कांग्रेस का नया फॉर्मूला: जिला अध्यक्षों पर 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड

भोपाल | प्रोबेशन पीरियड कांग्रेस के जिला अध्‍यक्ष-पार्टी ने 6 महीने तय किया प्रोबेशन पीरियड-परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद आगे बढ़ेगा कार्यकाल-राहुल गांधी की नाराजगी के बाद कांग्रेस का फैसला-कांग्रेस हर जिले के अध्यक्षों की कर रही मॉनिटरिंगआपने अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों के प्रोबेशन पीरियड की बात सुनी होगी। लेकिन अब एमपी में राजनीति तौर पर भी इस प्रोबेशन पीरियड का इस्तेमाल किया जा रहा। दरअसल, नवनियुक्त कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को छह महीने के प्रोबेशन पीरियड पर रखा। उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस इसकी मॉनिटरिंग कर रहा। इसी पर देखिए भोपाल से हमारी ये खास रिपोर्ट… 

एमपी की राजनीति में प्रोबेशन पीरियड की एंट्री! -कांग्रेस के जिला अध्‍यक्षों पर लागू हुआ फॉर्मूला-पार्टी ने 6 महीने तय किया प्रोबेशन पीरियड-परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद आगे बढ़ेगा कार्यकाल

मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए 71 संगठनात्मक जिलों में अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए। अध्यक्षों की सूची आने पर कई जिलों में नामों को लेकर विरोध भी हुआ। इसके बाद दिल्‍ली में राहुल गांधी ने सभी जिला अध्यक्षों को संबोधित किया। यही से कांग्रेस में प्रोबेशन पीरियड की एंट्री हुई। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि सबसे ज्यादा शिकायतें मध्य प्रदेश से आई। जो गलतियां प्रदेश में हुई हैं, वो अब अन्य राज्यों में नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी की नाराजगी के बाद एमपी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों पर एक अफसर की तरह प्रोबेशन पीरियड वाला फॉर्मूला लागू कर दिया। 

  • ये है प्रोबेशन पीरियड फॉर्मूला
  • जिला अध्यक्षों के लिए प्रोबेशन पीरियड 6 महीने रखा
  • संगठन के कामों का आंकलन होगा
  • जमीनी स्‍तर से सोशल मीडिया के नंबर मिलेंगे
  • एमपी कांग्रेस तैयार करेगा सभी का रिपोर्ट कार्ड
  • रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कार्यकाल बढ़ेगा
  • काम नहीं करने वाले अध्यक्ष होंगे बाहर!

  

कांग्रेस संगठन अपने जिले के अध्यक्षों को हर कसौटी पर कसना चाहता है। जिले में किसी तरह की गुटबाजी ना हो। इसका विशेष ध्‍यान रखा जा रहा है । जिलाध्यक्षों की परफॉर्मेंस देखी जाएगी। 6 महीने की परफार्मेंस के आधार पर ही उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा। परफॉर्मेंस खराब होने पर संगठन में मंथन के बाद ऐसे जिल अध्‍यक्षों को बदला भी जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के जिला अध्‍यक्षों की मॉनिटरिंग की जा रही। संगठन के स्‍तर पर इनके कामों का आंकलन होगा। उनके काम का मूल्यांकन किया जाएगा। 

कांग्रेस के प्रोबेशन पीरियड पर बीजेपी ने तंज कंसा। प्रदेश बीजेपी प्रवक्‍ता अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान फेल साबित हुआ। राहुल गांधी खुद एमपी में कांग्रेस की गुटबाजी को स्वीकार कर रहे। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस को नसीहत दी। लेकिन कांग्रेस के नेता  पुरानी नीति पर काम करे। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को उनका अधिकार नहीं मिलता। अब प्रोबेशन पीरियड को लेकर सफेद झूठ बोला जा रहा। 

प्रदेश कांग्रेस में कसावट का सिलसिला चल रहा। जिला अध्‍यक्षों के साथ संगठन को भी मजबूती दी जा रही। हाईकमान हर एक गतिविधियों पर नजर है। कांग्रेस की कोशिश है कि किसी भी तरह से जो सत्‍ता आने के बाद गंवाई, उसे आगामी विधानसभा चुनाव में वापस लिया जा सके। इसी कोशिश में कांग्रेस ने अभी से एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।  

REPORT…MANOJ RATHORE, BSTV, BHOPAL

शहर चुने