Petrol Diesel Price Hike: हफ्ते की शुरुआत में ही पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं। सोमवार सुबह तेल कंपनियों ने नई रेट लिस्ट जारी की, जिसमें कहीं राहत मिली तो कहीं झटका। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में दाम वही रहे, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे इलाकों में आज पेट्रोल-डीजल के भाव बदले हैं।
बड़े शहरों में राहत
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी यहाँ कीमतें जैसी कल थीं, वैसी ही बनी हुई हैं।
-
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
-
मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97
-
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76 | डीजल ₹92.35
-
कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95 | डीजल ₹91.76
NCR के रेट
अगर आप नोएडा, गाजियाबाद या गुरुग्राम में रहते हैं तो आपके लिए आज की सुबह अलग-अलग तरह की खबर लाई है।
-
नोएडा: पेट्रोल ₹94.87 (27 पैसे सस्ता), डीजल ₹87.82 (25 पैसे सस्ता)
-
गाजियाबाद: पेट्रोल ₹94.76 (21 पैसे महंगा), डीजल ₹87.52 (23 पैसे महंगा)
-
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹94.57 (17 पैसे महंगा), डीजल ₹87.76 (19 पैसे महंगा)
दुनिया भर के तेल का हाल
पिछले 24 घंटे में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी तेल के दाम चढ़े हैं।
-
ब्रेंट क्रूड: $67.40 प्रति बैरल
-
WTI क्रूड: $63.92 प्रति बैरल
हर सुबह 6 बजे बदलते हैं दाम
तेल कंपनियां रोज़ाना सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं। इसमें टैक्स, डीलर कमीशन और वैट जुड़कर असली रेट बनता है। यही वजह है कि जब हम पेट्रोल पंप पर जाते हैं तो कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी लगती है।