टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला (Raid on Congress MLA House) के निवास पर पुलिस ने छापा मारा है। दरअसल, विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे शास्वत सिंह बुंदेला पर असम में 64 करोड़ रुपये के फ्रॉड का मामला दर्ज है। वह लंबे महीने से फरार चल रहे हैं। इसी मामले में बुधवार को असम पुलिस ने उनके ताल दरवाजा स्थित आवास पर दबिश दी।
बता दें कि इससे पहले भी असम पुलिस (Raid on Congress MLA House) ने उनके घर पर रेड मार चुकी है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
“विश्व में फैल रहा है मज़हबी कट्टरवाद”, मजदूर संघ के कार्यक्रम में बोले RSS के सरकार्यवाह
क्या है मामला?
कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर असम के गुवाहाटी में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस मामले में असम पुलिस विधायक पुत्र की तलाश कर रही है। लेकिन वह करीब 6 माह से फरार चल रहा है।
इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी इस मामले को लेकर असम पुलिस ने विधायक बुंदेली के आवास पर दबिश दी थी। उस दौरान पुलिस ने शाश्वत के होन पाये जाने के बाद परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी।
मामले में कार्रवाई को लेकर असम पुलिस ने तब टीकमगढ़ पुलिस की मदद ली थी। बड़ी संख्या में असम पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी थी। विधायक बु्ंदेला का पूरा आवास छावनी में बदल गया था।
कौन हैं यादवेंद्र बुंदेला?
यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ से विधायक चुने गए हैं। वह यहां से पांच बार विधायक रह चुके हैं। कॉलेज में छात्र संघ चुनावों से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाले बुंदेला पहली बार 1983 में विधायक बने थे।
इसके बाद उन्होंने साल 1985, 1993, 1998, 2008 और अब 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ से जीत हासिल की। उन्हें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। उनकी गिनती बुंदेलखंड के बड़े व्यापारियों में होती है।
MP को बजट में क्या मिला? पिछली बार से 11 हजार 204 करोड़ मिले ज्यादा