CG Govardhan Pooja: सीएम साय ने गोवंश की पूजा-अर्चना कर खिलाया गुड़ और खिचड़ी, प्रदेशवासियों से की ये खास अपील

रायपुर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने अपने निवास की गौशाला में गोवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।(CG Govardhan Pooja)

‘गोवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन’

सीएम साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा गोवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान श्री कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। गोवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। सीएम ने कहा कि गोवर्धन पूजा गोवंश की पूजा-आराधना के साथ ही गोवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।(CG Govardhan Pooja)

“गोवर्धन पूजा के लिए गोवंश को सजा लो”, कहने पर पिता-पुत्र में हुआ विवाद, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

वहीं प्रसाद वितरण की शुरुआत करने के लिए सीएम साय ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा करने वाले गौ सेवक भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री की इस सहजता और सरलता ने एक बार फिर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने भगवानी द्वारा किए जा रहे गौसेवा के कार्य की सराहना भी की। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों से गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के कार्य में भागीदार बनने की अपील भी की।

शहर चुने