श्री कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे CM मोहन यादव, मां यमुना का किया सपरिवार पूजन, सपत्नीक दीपदान भी किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उत्तरप्रदेश की पावन नगरी मथुरा में माँ यमुना की सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने यमुना जी के तट पर सपत्नीक दीपदान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदाय करने वाले नगर हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली और हमारे आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरू शरणानंद जी के आश्रम में आने का मुझे सौभाग्य मिला है। (CM Mohan Yadav)

इस दौरान सीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा में भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण अद्भुत, चमत्कारी होकर प्रत्येक सनातनी के लिये पूज्यनीय और वंदनीय हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के साथ सनातन संस्कृति में हर युग में, हर काल और परिस्थिति सनातनी धर्माम्बलंबियों का विश्वास अटूट रहा है। आज भी इनकी शिक्षाएं समीचीन हैं। (CM Mohan Yadav)

MP-CG Weather Alert : कड़ाके की ठंड से कांपा मध्यप्रदेश, पचमढ़ी में 0.2 डिग्री पहुंचा पारा, छत्तीसगढ़ के मैनपाट में जमीं ओस की बूंदें

पाठ्यक्रमों में श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का समावेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में पाठ्यक्रमों में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का समावेश किया गया है। सीएम ने कहा कि पौष माह में देव दर्शन का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के पावन पर्व के पहले कुंभ स्नान भी होना है। ऐसे पवित्र माह और बारह साल में आने वाले अदभुत अवसर पर मथुरा आकर भगवान का वंदन और गुरू का आशीर्वाद परिवार के लिये बेहद मंगलकारी होगा।

महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन आश्रम पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मथुरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरू शरणानंद जी के आश्रम में अनेक श्रद्धालुओं से भेंट कर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मथुरा के अन्य मंदिरों में भी दर्शन लाभ लिया।

तीर्थस्थल के रूप में विकसित होंगे श्रीकृष्ण से जुड़े संस्थान

मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा, ‘हम सभी का सौभाग्य और भगवान श्री कृष्ण की कृपा है जो हमें मथुरा, गोकुल, वृंदावन और भगवान के जन्मस्थान के दर्शन का अवसर मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व अनवरत चल रहा है। हमारी मध्यप्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भगवान कृष्ण से जुड़े प्रदेश के सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेंगे।’

 

pic.twitter.com/w1F17VAO6L

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 9, 2025

 

 

शहर चुने