भोपाल। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और तोड़े जा रहे मंदिरों के विरोध में आज प्रदेश के कई शहरों में हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में आरएसएस के साथ ही हिंदूवादी संगठन, धार्मिक व सामाजिक संगठन और सभी वर्ग के लोगों ने शामिल होकर जुलूस निकाला। (MP News)
भोपाल में सकल हिंदू समाज ने भारत माता चौराहे विराट प्रदर्शन हो रहा है। यहां भगवा ध्वज थामे लोग पहुंचे और ये जय जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं। भारत माता चौराहे के पहुंच मार्गों पुलिस तैनात है। ट्रैफिक थाना पुलिस के अनुसार विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत माता चौराहा (डिपो) से जवाहर चौक आने-जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव होने से उक्त मार्ग प्रभावित हुआ है। इसके मद्देनजर रैली के दौरान जवाहर चौक, रंगमहल, न्यू मार्केट क्षेत्र में सामान्य यातायात कुछ समय के लिए डायवर्ट मार्गों पर चलाया जा रहा है। (MP News)
इस प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी और पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद रहे।
वहीं भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठकर सुंदरकांड का पाठ किया। उनके अलावा मोहन सरकार में मंत्री और विधायक भी दर्शक दीर्घा में बैठे नजर आए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत कई साधु संत मंच में बैठे दिखाई दिए।
Khargone News : दुल्हन की अनोखी एंट्री, डोली नहीं इस खास चीज पर बैठकर पहुंची मंडप, देखें VIDEO
आरएसएस ने निकाली आक्रोश रैली
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस ने आक्रोश रैली निकाली। राजधानी भोपाल के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों में व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज कराया गया।
इंदौर में संघ का ऐतिहासिक प्रदर्शन
इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साल 2002 के बाद सकल हिंदू समाज के बैनर तले अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में चार लाख से ज्यादा लोग जुटे। संघ ने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और धार्मिक स्वतंत्रता कायम रहने का आग्रह किया है।
लालबाग मैदान से शुरू हुई यह विशाल रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए आधे दिन इंदौर बंद का आह्वान किया था जिसका व्यापारिक संगठनों और सामाजिक समूहों ने सपोर्ट किया। लालबाग मैदान से सुबह 9 बजे रैली शुरू हुई, जिसमें 400 से अधिक संगठनों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
की ये मांगे –
- अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दे।
- अंतर्राष्ट्रीय जांच समिति बनाकर इन अत्याचारों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए।
- दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि ऐसे अपराध दोबारा न हों।
भोपाल और इंदौर के अलावा उज्जैन में सर्व हिंदू समाज, बुरहानपुर में सकल हिंदू समाज, टीमकगढ़ में सनातन चेतना मंच, हरदा में सकल हिंदू समाज, छिंदवाड़ा में सनातन चेतना मंच और जबलपुर में सनातन चेतना मंच ने आक्रोश रैली निकाली।