Shivraj on opposition: राज्यसभा में शिवराज सिंह चौहान का दिखा रौद्र रूप, विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में आज विपक्ष का जवाब दिया है। जवाब देते समय शिवराज सिंह चौहान का रौद्र रूप देखने को मिला। किसानों पर फायरिंग के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने दिग्विजय सिंह को लपेट लिया। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था न कि मुझे छेड़ोगे तो मैं छोड़ूंगा नहीं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अलग-अलग राज्यों में गोली चलवाई है।(Shivraj on opposition)

कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी

शिवराज ने राज्यसभा में कांग्रेस को किसानों के मुद्दे पर खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि छेड़ो मत, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल के दौरान राज्यों में किसानों पर हुई गोलीबारी और मौतों का आंकड़ा रख दिया। जब शिवराज जवाब दे रहे थे उस समय विपक्ष हंगामा करता रहा, फिर सदन से चला गया। विपक्षी सांसदों के वॉकआउट पर भी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हिम्मत है तो सुनकर जाओ।(Shivraj on opposition)

‘कांग्रेस शासित राज्यों में गोली चला करती थीं’

साथ ही राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार अलग-अलग राज्यों में सत्ता में थी, तब गोली चला करती थीं और कई किसान मारे गए। 1986 में जब बिहार में कांग्रेस की सरकार थी, तब गोलीबारी में 23 किसान मारे गए थे। 1988 में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में 2 किसानों के ऊपर गोलीबारी की गई। 1988 में, उन्होंने मेरठ में किसानों पर गोलीबारी की और 5 किसान मारे गए…।(Shivraj on opposition)

दिग्विजय सिंह पर भी निशाना

शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने दिग्विजय सिंह को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि दिग्विजय के हाथ भी किसानों के खून से रंगे हैं। इनके समय 24 किसानों को मारा गया। यह घटना बैतूल जिले के मुलताई में हुई थी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लालकिले से प्रधानमंत्री का भाषण महत्वपूर्ण होता है। मैंने देश के सभी प्रधानमंत्रियों के भाषण पढ़े, पर कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों की प्राथमिकता में कभी किसान नहीं रहा। जो दिल में होता है, वही जुबान पर आता है। कांग्रेस के दिल में किसान नहीं हैं।(Shivraj on opposition)

पूजा थापक खुदकुशी मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, दिल्ली में दोस्त के घर छिपकर काट रहा था फरारी

राहुल गांधी पर भी कसा तंज

साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा । उन्होंने कहा कि वह रियल से ज्यादा रील पर भरोसा करते हैं। जब वो सोनीपत गए थे तब उनका किसानों से ज्यादा कैमरामैन पर फोकस था। शिवराज ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यह पता नहीं है कि हल क्या होता। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं किसान का बेटा भी हूं और खुद भी खेती करता हूं।

शहर चुने