उज्जैन। गुरुवार की आधी रात को एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पड़ोसी प्रकाश यादव को गोली मार दी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को खुद मौके पर पहुंचना पड़ा। हांमू खेड़ी निवासी प्रकाश यादव सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) के दोस्त हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।(Ujjain News)
ऐसे शुरु हुआ विवाद
दरअसल, उज्जैन के हांमू खेड़ी निवासी प्रकाश यादव और उनके पड़ोसी रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया के बच्चों के बीच गुरुवार को विवाद गया था। बच्चों के विवाद के बाद सुरेंद्र पर खून सवार हो गया। वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा और प्रकाश को गोली मार दी। गोली प्रकाश के सीने में लगी है। ये देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घायल प्रकाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।(Ujjain News)
पुलिस हिरासत में आरोपी का भाई
फिलहाल पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के भाई को हिरासत में ले लिया है। जबकि घायल प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।(Ujjain News)
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली हुआ ढेर!
पुलिस के सामने हुई घटना
घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि विवाद की सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर आ गई थी। उसी दौरान रिटायर्ड फौजी ने प्रकाश को गोली मार दी। घटना में पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बच गए। लेकिन पुलिस न घटना रोक पाई और न ही उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोप के भाई को हिरासत में ले लिया।(Ujjain News)