भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच किसानों के मुद्दे और बुदनी उपचुनाव समेत अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी सीएम मोहन यादव से प्रदेश के विकास और बेहतरी को लेकर चर्चा हुई है। (CM Dr. Mohan Yadav)
वहीं सीएम मोहन यादव ने इस मुलाकात को लेकर एक्स पर लिखा, ‘आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आदरणीय भाई साहब, माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश के किसानों के कल्याण के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।’ (CM Dr. Mohan Yadav)
@ChouhanShivraj pic.twitter.com/k075BsxnHa
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 30, 2024
‘सार्थक’ एप से लगेगी डॉक्टरों की हाजिरी, शिकायतें मिलने के बाद विभाग की सख्ती
बता दें कि केंद्र सरकार ने किसानों को दीपावली से पहले बड़ी खुशखबरी देते हुए बासमती चावल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाने का फैसला किया। साथ ही मोबाइल, दो पहिया वाहन, 10 हजार मासिक आय और किसानों के लिए ढाई एकड़ सिंचित के साथ 5 एकड़ असिंचित जमीन की शर्त हटाई गई है। (CM Dr. Mohan Yadav)
इसके साथ सरकार ने किसानों को एक और सौगात देते हुए दलहन फसल मसूर और उड़द को एमएसपी पर खरीदने का फैसला लिया। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने दलहन फसलों को लेकर भी बड़ा फैसला किया है। अब मसूर और उड़द की दाल की खरीदी मिनिमम सपोर्ट प्राइस पर खरीदी जाएंगी।
शिवराज ने कहा कि दलहन फसलों को लेकर भी निर्णय लिया गया है। मसूर और उड़द की दाल मिनिमम सपोर्ट प्राइस पर खरीदने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि एमपी के किसानों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, इसे भी लेकर विचार मंथन हुआ है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि साल 2018 में पीएम आवास योजना में जो कई नाम छूट गए थे, अगले महीने के पहले सप्ताह में शुरू होने वाले योजना के सर्वे में उन्हें भी जोड़ा जाएगा।