इंदौर। प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश-विदेश में गौरवान्वित होने का अवसर कई बार दिया है। आज हम एक बार फिर आपको ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। इंदौर के बल्लेबाज़ रजत पाटीदार ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में डेब्यू किया है। रजत पाटीदार देश के दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया। रजत पाटीदार मध्य प्रदेश की ओर से टेस्ट खेलने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।
सपने के सच होने जैसा
रजत पाटीदार को पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने डेब्यू कैप पहनाई। रजत पाटीदार का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में काफ़ी अच्छा रहा है। रजत पाटीदार ने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सपना सच होने जैसा था।रजत ने आठ साल की उम्र में ही इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे।
सचिन से प्रेरित
बचपन में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्राविड़ से प्रेरित रजत पाटीदार में खेल के प्रति गहरा समर्पण और अनुशासन है। रजत हमेशा आगे बढ़ने में यकीन रखते हैं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।