Aaj Ka Rshifal 08 September 2025: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों का खास महत्व है। इन्हीं के आधार पर राशिफल बनाया जाता है। लोग जानना चाहते हैं कि उनका दिन कैसा बीतेगा।
दैनिक राशिफल में स्वास्थ्य, प्रेम, वैवाहिक जीवन, धन, परिवार, नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ दी जाती हैं।
इससे पता चलता है कि किसे सावधानी रखनी चाहिए और किसके लिए दिन शुभ रहेगा। जानें आप का आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा लेकिन कोई षड्यंत्र सफल नहीं होगा। कृषिकार्यों में लाभ मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। पति-पत्नी समझदारी से काम लें। नौकरी और बिज़नेस में सतर्क रहें।
-
धन-संपत्ति (Money): व्यवसाय में प्रयास सफल होंगे और आर्थिक लाभ मिलेगा।
-
सेहत (Health): स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, कामों में रुकावट आ सकती है।
-
करियर (Career): नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।
-
प्यार (Love): कोई आपके सामने प्यार का इज़हार कर सकता है।
-
परिवार (Family): मां या घरवालों की याद सताएगी, फोन पर बातचीत से मन हल्का करेंगे।
-
उपाय (Remedy): हनुमान चालीसा का पाठ करें।
-
पूर्वाभास (Forecast): संतान को परेशानी हो सकती है।
-
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 9, लाल
वृष राशि (Taurus)
आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें और जोखिम भरे कामों से बचें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।
-
धन-संपत्ति: कारोबार में सतर्कता बरतेंगे तो नुकसान नहीं होगा।
-
सेहत: खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।
-
करियर: ऑफिस में वाद-विवाद से बचें।
-
प्यार: वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन किसी तीसरे के हस्तक्षेप से दूर रहें।
-
परिवार: सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
-
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
-
पूर्वाभास: बेटे से गर्व महसूस होगा।
-
शुभ अंक और रंग: 4, सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
रुके कामों में गति मिलेगी। शारीरिक पीड़ा संभव है। दूसरों की झूठी तारीफ से बचें। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे।
-
धन-संपत्ति: विदेश यात्रा का योग।
-
सेहत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
-
करियर: राजनीतिक और रचनात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
-
प्यार: दांपत्य जीवन में सुख रहेगा।
-
परिवार: ससुराल वालों के हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है।
-
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।
-
पूर्वाभास: लव पार्टनर मिलेगा या स्कूल की ओर से पुरस्कार।
-
शुभ अंक और रंग: 8, हरा
कर्क राशि (Cancer)
बकाया वसूली सफल होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। दुश्मनों से सतर्क रहें।
-
धन-संपत्ति: व्यवसाय जैसे चल रहा है वैसा चलने दें, अन्यथा नुकसान संभव है।
-
सेहत: आराम करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।
-
करियर: नौकरी में परेशानी और उलझनें रहेंगी।
-
प्यार: कम बोलें और निजी बातें साझा करने से बचें।
-
परिवार: परिवार में मांगलिक आयोजन से खुशी मिलेगी।
-
उपाय: हनुमानजी की पूजा करें।
-
पूर्वाभास: किसी खास दोस्त का उपहार चोरी हो सकता है।
-
शुभ अंक और रंग: 3, गुलाबी
सिंह राशि (Leo)
आज व्यय वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्च से बचें। वाणी पर संयम रखें। ध्यान और पूजा से लाभ होगा।
-
धन-संपत्ति: व्यवसाय में धन लाभ होगा।
-
सेहत: पाचन शक्ति कमजोर रह सकती है।
-
करियर: ऑफिस में विरोधी शांत रहेंगे।
-
प्यार: शादी का योग है।
-
परिवार: दूसरों पर अधिक भरोसा नुकसानदेय होगा।
-
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
-
पूर्वाभास: पैसों की लेन-देन से बचें।
-
शुभ अंक और रंग: 7, लाल
कन्या राशि (Virgo)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। व्यवसायिक यात्रा संभव है। पारिवारिक सामंजस्य रहेगा।
-
धन-संपत्ति: दवाई की दुकान खोलना लाभदायक रहेगा।
-
सेहत: आंखों की परेशानी संभव है।
-
करियर: आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत।
-
प्यार: जीवनसाथी के साथ यात्रा करेंगे।
-
परिवार: घर की सजावट पर ध्यान देंगे।
-
उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें।
-
पूर्वाभास: यात्रा से शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी।
-
शुभ अंक और रंग: 5, हरा
तुला राशि (Libra)
आज सफलता और धन लाभ के योग हैं। विवाद से बचें। कम मेहनत में अधिक लाभ होगा।
-
धन-संपत्ति: धन लाभ निश्चित है।
-
सेहत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
-
करियर: नए प्रस्ताव और पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है।
-
प्यार: प्यार समय की बर्बादी लगेगा।
-
परिवार: संतान के भविष्य की चिंता होगी।
-
उपाय: गणेशजी की पूजा करें।
-
पूर्वाभास: घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे।
-
शुभ अंक और रंग: 5, आसमानी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान और धन लाभ होगा। काम पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा।
-
धन-संपत्ति: अप्रत्याशित लाभ और तकनीकी क्षेत्र में फायदा।
-
सेहत: खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल जाना पड़ सकता है।
-
करियर: करियर में पहचान बनेगी।
-
प्यार: प्रेम-प्रसंग में मतभेद रहेंगे।
-
परिवार: मौज-मस्ती का माहौल रहेगा।
-
उपाय: योग और प्राणायाम करें।
-
पूर्वाभास: ननिहाल पक्ष से लाभ मिलेगा।
-
शुभ अंक और रंग: 5, क्रीम
धनु राशि (Sagittarius)
आज लेन-देन में सावधानी बरतें। भागदौड़ बनी रहेगी। दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर सोच-समझकर करें।
-
धन-संपत्ति: आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
-
सेहत: स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।
-
करियर: नौकरी न मिलने से उदासी रहेगी।
-
प्यार: प्रेम जीवन में निराशा रहेगी।
-
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
-
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
-
पूर्वाभास: किसी मनपसंद कलाकार से मुलाकात होगी।
-
शुभ अंक और रंग: 6, पीला
मकर राशि (Capricorn)
आज धन प्राप्ति सुगम होगी। पत्नी को खुश रखने की कोशिश करेंगे। लेकिन नौकरी में नुकसान संभव है।
-
धन-संपत्ति: भाई की मदद से सफलता मिलेगी।
-
सेहत: माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
-
करियर: अचानक धन लाभ होगा।
-
प्यार: भावी जीवनसाथी से मुलाकात होगी।
-
परिवार: संबंध मधुर रहेंगे।
-
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।
-
पूर्वाभास: संतान से खुशखबरी मिलेगी।
-
शुभ अंक और रंग: 4, गुलाबी
कुंभ राशि (Aquarius)
आज मूड थोड़ा उदासीन रहेगा लेकिन मित्रों से बातचीत से राहत मिलेगी। रोजगार और धनार्जन संभव है।
-
धन-संपत्ति: धन प्राप्ति होगी।
-
सेहत: मानसिक सुस्ती खत्म होगी।
-
करियर: वाणी पर संयम रखें।
-
प्यार: पढ़ाई की वजह से साथी को समय कम देंगे।
-
परिवार: घर में बदलाव सकारात्मक रहेगा।
-
उपाय: गणेशजी की पूजा करें।
-
पूर्वाभास: खाली कागज़ पर हस्ताक्षर न करें।
-
शुभ अंक और रंग: 6, नीला
मीन राशि (Pisces)
व्यवसाय ठीक चलेगा। अविवाहित जातकों को प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है। घर-बाहर खुशी का माहौल रहेगा।
-
धन-संपत्ति: निवेश में अधिक भरोसा नुकसानदेह होगा।
-
सेहत: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
-
करियर: मनचाही नौकरी की तलाश जारी रहेगी।
-
प्यार: साथी से मुलाकात सकारात्मक बदलाव लाएगी।
-
परिवार: भाई-बहनों को सहयोग देना होगा।
-
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
-
पूर्वाभास: पुराने दोस्त को मदद की आवश्यकता होगी।
-
शुभ अंक और रंग: 4, लाल