रतलाम स्थित ऑक्सीजन प्लांट में बड़ा हादसा, केमिकल मिक्सिंग के दौरान हुआ Blast, 4 कर्मचारी घायल

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam Oxygen Factory Blast) में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मालवा ऑक्सीजन प्लांट में केमिकल मिक्सिंग के दौरान अचानक बड़ा ब्लास्ट हुआ। जिसमें 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। ब्लास्ट के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

MP के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगे रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव, अब तक मिले 1.80 लाख करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव’ – CM मोहन यादव

सभी घायलों को बर्न वार्ड (Ratlam Oxygen Factory Blast) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल हुए चार कर्मचारियों में से एक हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

बुरी तरह झुलसे कर्मचारी

मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार तड़के लगभग 4 से 5 बजे के बीच हुआ। प्लांट की प्रोडक्शन यूनिट में 4 कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक से केमिकल में ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में सभी कर्मचारी आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

CM मोहन यादव आज करेंगे ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ का उद्घाटन, राज्य की समृद्ध कला, पर्यटन, संस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

जांच में जुटी पुलिस

आवाज सुनकर प्लांट में काम करने वाले अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। फिर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ऑक्सीजन प्लांट प्रबंधन के मुताबिक हादसा मटेरियल चार्ज के दौरान हुआ।

सूचना मिलने पर घायल परिजनों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस भी वहीं पहुंची है। घायल हुए कर्मचारियों का बयान दर्ज कर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

शहर चुने