भोपाल। राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार तक शहर में 324 डेंगू के मरीज सामने आए। वहीं अब तक कुछ 2,17,184 लोगों की डेंगू की जांच हो चुकी है। तो दूसरी तरफ अगर पिछले 27 दिनों की बात करें तो कुल 110 डेंगू के मरीज सामने आए हैं।(Bhopal Dengue)
हर दिन सार्वजनिक की जाएगी मरीजों की संख्या
भोपाल में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत पहली बार कोविड की तरह हर दिन डेंगू के पॉजिटिव आए मरीजों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इसकी शुरुआत भी शुक्रवार से की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक राजधानी में डेंगू के मरीजों की संख्या 324 बताई गई है।(Bhopal Dengue)
मध्य प्रदेश में हैं देश के तीन सर्वश्रेष्ठ गांव, इन क्षेत्रों में मिला अवॉर्ड
जबकि जनवरी से अब तक डेंगू की 2,17,184 जांच हो चुकी हैं। इसके साथ ही मलेरिया की 7305 जांच में 11 पॉजिटिव लोग मिले हैं। तो चिकनगुनिया के 99 मरीज सामने आए हैं।