सुरक्षाबलों का मिशन बदला : सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, 3 माओवादियों के मारे जाने की खबर

रायपुर। बीजापुर के अंबेली में शहीद हुए आठ जवानों की मौत का बदला लेने के लिए जवानों ने नक्सलियों के इलाके में उतर चुके हैं। सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। (Sukma Encounter)

सुकमा SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि DRG, STF और COBRA की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 इलाके को घेर रखा है। यहां रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस इलाके में नक्सलियों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर 8 जनवरी को सुकमा से DRG, कोबरा और CRPF के जवानों को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया था। (Sukma Encounter)

जब आज यानी गुरुवार की सुबह जवान पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलाबारी की। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। पुलिस के मुताबिक जवानों के लौटने पर सही जानकारी मिल पाएगी।

Chhattisgarh News : निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर अरुण साव का बड़ा बयान, बताया – कब और कितने चरणों में होंगे!

बता दें कि इससे पहले सोमवार को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस हमले में डीआरजी के 8 जवान शहीद हो गए थे। साथ ही वाहन चला रहा ड्राइवर भी मारा गया था। IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने इस बारे में बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन पूरा कर वापस लौट रही थी। सोमवार दोपहर करीब सवा 2 बजे बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया।

यह धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया और जवानों को ले जा रहा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शहर चुने