Mohan Cabinet की बैठक संपन्न, बैकलॉग पदों पर भर्ती समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट (Mohan Cabinet) की बैठक संपन्न हो गई है। मंत्रालय में आयोजित हुई इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

इससे पहले सीएम ने राजस्व महा अभियान 2.0 का डिजिटल शुभारंभ किया। बता दें कि भू-स्वामियों के हित में जल्दी व आसान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा।

इस दौरान सीएम (Mohan Cabinet) ने कहा, ‘हमारी संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व आदिकाल से रहा है। इस वर्ष 21 जुलाई को आने वाली गुरु पूर्णिमा प्रदेश में श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विशेष रूप से सर्कुलर जारी किया गया है।’

पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में टॉप पर MP, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज करेंगे सम्मानित

मंत्री विजयवर्गीय ने दी जानकारी

  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद इसमें लिए फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि बैकलॉग के 17 हजार पदों में से 7 हजार पद भरे हैं। 10 हजार पद अभी भी खाली है। 1 साल में ज्यादा से ज्यादा योग्य उम्मीदवारों से पद भरे जाएंगे।
  • अब राज्य के रिटारयर्ड कर्मचारियों को भी महंगाई से राहत मिलेगी। इसका प्रस्ताव मंत्रीमंडल की बैठक में सामने रखा गया था, जो कि पास हो गया।
  • डिजिटल इंडिया के तहत अब क्लाउड में सेव होगा डेटा। क्लाउड का निर्माण आईटी कंपनी करेगी। क्लाउड निर्माण के लिए बनाए जाने वाले कमेटी में हाईलेवल अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। क्लाउड के माध्यम से डेटा में पार्दर्शिता रखी जाएगी।
  • केंद्र सरकार की सहायता से मध्यप्रदेश राज्य पीडीएस की पात्रता रखने वालों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाएगा, जिसका पूरे देश में यूज किया जा सकेगा।
  • इंदौर की रामसर साइट के लिए करीब 6195 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने इसके बारे में बताया, ‘राज्य की 4 रामसर साइड में से एक इंदौर की सिरपुर रामसर साइड है। यहां विदेशी पक्षी भी आते हैं, जिन्हें संरक्षित करना है। इसके लिए नगर निगम इंदौर को 6 हजार 195 लाख की योजना दे रहे हैं। इसमें 40 प्रतिशत राशि राज्य शासन की है।’

छात्रवृत्ति गड़बड़ी मामले को लेकर राज्य सरकार ने बनाई जांच कमेटी, 30दिनों में CM को सौंपेगी रिपोर्ट

शहर चुने