Sagar News : सागर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक में हुई भिड़ंत, चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर हो गई, जो कि इतनी जोरदार थी कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। (Sagar Road Accident)

सागर-छतरपुर बॉर्डर पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा सागर की शाहगढ़ तहसील और छतरपुर बॉर्डर पर हुआ। यहां बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो सवार चार युवकों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Sagar Road Accident)

Sagar News : धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल, थाने का घेराव कर सड़क पर लगाया जाम

मजदूरी करने जा रहे थे मृतक

सभी मृतक शाहगढ़ तहसील के आगरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सभी सगार-छतरपुर के बीच चल रहे फोर लेन रोड निर्माण में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।

इस दुखद घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले 18 नवंबर को सागर जिले के मालथौन थाना इलाके के अंडेला गांव में एक हादसा हुए था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों बीना से मालथौन कैटरिंग का काम करने आ रहे थे। तभी अंडेला गांव के पास एंडला नदी के पुल से नीच बाइक समेत नदी में गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।