White Tigress Dies: वन विहार में ‘रिद्धि’ के दीदार नहीं कर पाएंगे पर्यटक, 15 साल की सफेद बाघिन की हुई मौत

भोपाल। राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटक अब सफेद बाघिन के दीदार नहीं कर पाएंगे। दरअसल सफेद बाघिन रिद्धि की बीती रात मौत हो गई, उसकी उम्र 15 साल की थी। बाघिन पिछले दो दिनों से नियमित रूप से भोजन नहीं कर रही थी। गुरुवार सुबह जब वन विहार के कर्मचारियों ने बाघिन को अपने हाउसिंग में अचेत अवस्था में पाया। जिसके बाद वन्य प्राणी चिकित्सक ने उसको चेक किया और मृत घोषित कर दिया।(White Tigress Dies)

पिछले लगभग 11 साल से वन विहार में थी रिद्धि

सफेद बाघिन रिद्धि पिछले लगभग 11 सालों से वन विहार में थी। उसे पर्यटकों के लिए डिस्प्ले बाड़े में रखा गया था। वन विहार आने वाले पर्यटक जब भी रिद्धि को देखने को आते थे तो वो खुद ही इंसानों को देखकर कई बार बाड़े के पास आ जाती थी। रिद्धि को 4 साल की उम्र में दिसंबर 2013 में इंदौर जू से वन विहार लाया गया था।(White Tigress Dies)

 बच्ची से दुष्कर्म मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, स्कूल को सील कर नोटिस किया चस्पा

अपनी औसत आयु पूरी कर चुकी थी रिद्धि

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों के मुताबिक  ”बाघों की औसत आय 15 साल होती है। रिद्धि अपनी औसत आयु पूरी कर चुकी थी। मृत्यु का कारण वृद्धावस्था के कारण आंतरिक अंगों का काम न करना पाया गया है। मृत बाघिन का पोस्ट मार्टम कर उसके सैंपल को जांच के लिए स्कूल ऑफ वाईल्ड लाइफ फॉरेंसिक हेल्थ जबलपुर भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बाघिन का दाह संस्कार किया गया।”

शहर चुने