नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस एवं CRPF की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग घटनाओं में शामिल 19 माओवादियों को किया गिरफ़्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस बल के द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। सुरक्षाबल के साथ गिराने और लोन वर्राटू ऑपरेशन में सरेंडर करने के बाद अब बचे हुए नक्सलियों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इस क्रम में सुकमा जिले के भेज्जी और जगरगुण्डा क्षेत्र से पुलिस ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन ईनामी नक्सली भी शामिल हैं। (Anti Naxal Operation)

8-10 सालों से थे एक्टिव

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र से आम नागरिकों की हत्या में शामिल 5 और जगरगुण्डा इलाके से विस्फोटक सामग्री के साथ 14 नक्सलियों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपए का ईनाम घोषित है। गिरफ्तार किये गए सभी नक्सली बीते 8-10 वर्षों से इन इलाकों में एक्टिव थे। (Anti Naxal Operation)

शराब घोटाला मामला : छत्तीसगढ़ और झारखंड में ED की टीम ने एक साथ छापेमारी, बार संचालक के ठिकानों पर दी दबिश

थाना भेज्जी से गिरफ्तार किए गए तीन नक्सली आरोपियों के खिलाफ पहले से कोर्ट द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इन नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार करने में भेज्जी थाना, जगरगुण्डा पुलिस बल, डीआरजी, 219, 150 वाहिनी सीआरपीएफ और 201 वाहिनी कोबरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ से जल्द होगा खात्मा

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर समेत पूरे देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की बात कही थी। जिसके बाद से सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

शहर चुने