राजगढ़। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक कथावाचक को कथा सुनाते समय हार्ट अटैक (rajgarh news) आ गया। वे अचानक बेसुध होकर पड़े। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार की है जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भजन गाते-गाते गोपाल कृष्ण महाराज ने व्यास गद्दी पर त्याग दिए प्राण। #ujjian #sarangpur #heartattack #kathavachak #mpnews #gopalkrishnamaharaj pic.twitter.com/6S7LmDwxk6
— BSTV MP-CG (@BSTVdigital) July 24, 2024
कांग्रेस विधायक के घर पर पुलिस की रेड, इस मामले में लिया एक्शन
जिन कथावाचक (rajgarh news) की मौत हुई वो उज्जैन के रहने वाले थे। उनका नाम पंडित गोपाल कृष्ण महाराज था। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पांड़ल्या आंजना गांव के गुरु आश्रम में उनकी कथा हो रही थी। करीब ढाई घंटे चली उनकी कथा के आखिर में वह भजन गा रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद श्रृद्धालु नाच-गा रहे थे। इसी बीच भजन सुनाते-सुनाते कथावाचक व्यास पीठ पर ही गिर पड़े।
कथा का आयोजन कराने वाली समिति की ओर से इस मामले जानकारी दी गई। उनकी ओर से कहा गया, ‘महाराज को पहले पचोर के निजी अस्पताल फिर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे उज्जैन के रहने वाले थे।’
सिंहस्थ की तैयारियां शुरू, क्षिप्रा में निरंतर बना रहेगा जल-प्रवाह, सुविधायुक्त बनेंगे घाट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भागवत कथा के समापन और आरती की तैयारी चल रही थी। सभी श्रृद्धालु भजन पर नाच-गा रहे थे। इसी दौरान महाराज जी को हार्ट अटैक आ गया। वो गाते गाते अचानक गिर पड़े। इसके बाद आयोजक समिति के लोग उन्हें मंच से उठाकर तुरंत अस्पताल लेकर गए।
जानकारी के मुताबिक निधन के बाद अस्पताल से कथावाचक का पार्थिव शरीर राजगढ़ के गुरु आश्रम लाया गया। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शव को उज्जैन भेजा गया। जहां आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।