आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर ठेकेदार ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर 2 साल तक करता रहा शोषण

ग्वालियर। ग्वालियर (Gwalior Crime News) में एक मजदूर महिला के साथ ठेकेदार द्वारा आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। महिला के बात करने से मना करने पर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो उसकी बेटी और दामाद को भेज दिया। इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी ठेकेदार की तलाश कर रही है।

ईओडब्ल्यू की ताबड़तोड़ छापेमारी, कंपनी पर कई गंभीर आरोप

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर (Gwalior Crime News) के बिलौआ थाना इलाके में रहने वाली 35 साल की महिला ने शिकायत ने पुलिस में शिकायत की है। जिसमें उसने बताया है, साल 2022 में वह आंतरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। जहां पर रियासत नाम का ठेकेदार उसे आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर ग्वालियर लाया और होटल एंजल में पहुंचा।

होटल में पहुंचने पर आरोपी ने उसे धमकाया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी फोटो लीं और वीडियो भी बनाया। इसके बाद लगातार दो साल आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक शोषण किया।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले उसने आरोपी से बात करनी बंद कर दी। जिसके बाद उसने वो वीडियो महिला के दामाद और बेटी को भेज दिए। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

सीएसपी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला के साथ ठेकेदार द्वारा दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

शहर चुने