बीजापुर : IED की चपेट में आने से जवान घायल

बीजापुर। एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान IED धमाके में एक जवान के घायल होने की ख़बर सामने आयी है। यह हादसा मुदवेंडी कैंप से एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों के वापस आते समय हुआ। कोरबा 202 BN के पदस्थ जवान को इस हमले में पैर में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस दुर्घटना की जानकारी बीजापुर के SP जितेंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि यह हमला गंगालूर थानाक्षेत्र में हुआ। जवान के चिकित्सा सुविधा के लिए तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। इस दुर्घटना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सुरक्षा के उच्च स्तर को बनाए रखने का आदेश जारी किया है। लोगों को इस घातक घटना से सचेत रहने की अपील की गई है।

शहर चुने