कवर्धा। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव (Deputy CM Arun Saw) का भांजा तुषार साहू रविवार को वॉटरफॉल में नहाने के दौरान लापता हो गया था। 16 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया है। मामला कर्वधा जिले के रानीदहरा वॉटरफॉल का है।
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को 6 माह का सेवा विस्तार, रविवार को जारी हुआ आदेश
जानकारी के मुताबिक मृतक तुषार (Deputy CM Arun Saw) रविवार को फ्रेंडशिप के मौके पर अपने 6 दोस्तों के साथ रानीदहरा वॉटरफॉल घूमने गए थे। वह सभी शाम करीब साढ़े पांच बजे नहाने के लिए वॉटरफॉल में उतरे।
नहाते समय तुषार अचानक गायब हो गया। इसके बाद दोस्तों ने उसकी तलाश की। काफी देर तलाश करने के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बोडला थाना पुलिस की टीम ने लापता हुए तुषार की तलाश शुरू की। करीब 16 घंटे चले तलाशी अभियान के बाद सोमवार की सुबह पुलिस को तुषार का शव मिला।
CM आवास पर धूमधाम से मनाया गया ‘हरेली त्योहार’, मुख्यमंत्री साय ने की विधिवत पूजा
पुलिस के मुताबिक तुषार अपने दोस्तों के साथ वॉटरफॉल में नहा रहा था। तभी वो अचानक गहरे पानी में समा गया और डूबता चला गया। बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब किलोमीटर की दूर पर स्थित रानीदहरा वॉटरफॉल स्थित है। पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस वॉटरफॉल में रोज हजारों की संख्या में घूमने के लिए आते हैं। खासकर मानसून में यहां का नजारा और मनमोहक हो जाता है। जिसके देखने दोगुनी संख्या में लोग उपस्थित होते हैं। बता दें कि यहां से कई बार हादसे होने की जानकारी सामने आई है। बावजूद इसके यहां कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं।
सीएम साय ने जताया दुख
इस दुखद घटना पर सीएम अरुण साव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई। घटना से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।’
कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई।
घटना से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांति।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 5, 2024