एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 में मप्र को दूसरा स्थान

एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 में मप्र को दूसरा स्थान
यह हमारे किसानों की मेहनत का परिणाम : डॉ. मोहन यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय ODOP पुरस्कार में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उन सभी किसान भाइयों, शिल्पकारों और कारीगरों को समर्पित है, जिनके एकल प्रयास और कौशल ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का उद्देश्य प्रत्येक जिले के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को प्रोत्साहन देना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में चयनित उत्पादों को ब्रांडिंग, विपणन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश ODOP मॉडल में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित उदाहरण बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान सभी को प्रेरित करेगा कि वे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दें। उन्होंने अधिकारियों और योजनाओं से जुड़े सभी प्रतिभागियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

शहर चुने