Raipur News : वे यात्रा ना करें…! धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा पर शंकराचार्य का बड़ा बयान

रायपुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ‘बटोगे तो कटोगे’ नारे का विरोध किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि, देश में इतने सालों से चुनाव हो रहे हैं। क्या इससे पहले हम सेफ नहीं थे? अब तक हमको किसने काटा है। धमकी देकर वोट नहीं लिया जा सकता है। आप धमका क्यों रहे हो। (Raipur News)

कोई कुछ नहीं बोल रहा

शंकराचार्य ने आगे कहा कि इस नारे पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। ना तो राष्ट्रपति, ना तो चुनाव आयोग और ना ही सुप्रीम कोर्ट बोल रहा है। यह जो नारा गलत है। ऐसा नारा लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। बता दें कि विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे शंकराचार्य ने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की। (Raipur News)

वर्ण और आश्रम से हमारी पहचान

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू सनातन पदयात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि, कोई भी पदयात्रा करे उसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन अपनी यात्रा पर यह कहते हैं कि जात पात की करो विदाई यह ठीक नहीं है। वर्ण और आश्रम से हमारी पहचान है, तो कैसे हिन्दू राष्ट्र बन सकता है।

उन्होंने कहा कि बिना वर्ण आश्रम के हिंदू राष्ट्र खतरनाक होगा। वहीं, धर्मांतरण को लेकर बस्तर में धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उनकी इस यात्रा से धर्मांतरण को बढ़ावा ही मिलेगा। हम कह रहे है कि वे इस यात्रा को ना करें।

MP News : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध, इंदौर और भोपाल समेत राज्य के कई शहरों में हिंदू संगठनों का विराट प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण

बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम हिंदुओं को इसकी चिंता है। यदि वहां से लोग आ रहे हैं, तो उन्हें भारत में शरण दी जाए। भारत हिंदुओं की मातृभूमि है, लेकिन पिछले दिन यह घटना हुई कि भारत में शरण लेने सीमा पर पहुंचे सनातनियों को BSF के जवानों ने भगा दिया था।

उन्होंने कहा कि, हमने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखा था कि, उन्हें आने दिया जाए। आज वो विषय बढ़ता चला जा रहा है। हम इतनी बड़ी संख्या में होने के बावजूद कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जब आप सत्ता में ही हैं, तो प्रदर्शन की क्या जरूरत है। प्रदर्शन करके आप राजनीतिक लाभ लेना चाह रहे हैं।

सरकार को कहना चाहिए था कि अगर बांग्लादेश में रह रहे एक भी हिंदू को आपने छुआ तो कई उदाहरण हमने अभी बताए, बांग्लादेश हमारी वजह से बना है। यहां भी बहुत बांग्लादेशी हैं, हम उनको भी एक-एक कर बाहर निकालेंगे।

शहर चुने