उज्जैन। मंदिरों में अक्सर लोगों को दानदाताओं द्वारा सोने चांदी के जेवर, कैश और दूसरी चीजें भेंट करते देखा होगा, लेकिन पहली बार एक भक्त ने महाकाल मंदिर में 1 लाख 8 हजार रुपए कीमत के 2 आम (unique donation) अर्पित किए। जिसके बाद अब चारों ओर इस भेंट की चर्चा हो रही है। जापान और ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आम की ये किस्में परिहार ने अपने फार्म हाउस में उगाई हैं।
भगवान महाकाल को अर्पित किए आम
जानकारी के मुताबिक जबलपुर निवासी संकल्प सिंह परिहार ने भगवान महाकाल को ये आम (unique donation) अर्पित किए। यह आम ऑस्ट्रेलिया की आर2-ई2 और जापान की मियाजाकी प्रजाति के हैं। मियाजाकी आम की कीमत 90,000 रुपये और आर2-ई2 आम की कीमत 18,000 रुपये है। संकल्प परिहार ने बताया कि वो हर साल मंदिर में आम लेकर आते हैं। सोमवार को भी उन्होंने भगवान के चरणों में आम अर्पित किए थे। बाद में पंडित जी ने जापानी मियाजाकी आम उन्हें प्रसाद स्वरूप वापस कर दिया। परिहार के मुताबिक वो भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। परिहार ने बताया कि उन्होंने महाकाल के आशीर्वाद से ही एक फार्म हाउस शुरू किया है।
12 एकड़ में फैला है आम का बगीचा
बता दें कि संकल्प का जबलपुर में 12 एकड़ में आम का बगीचा है। जिसमें 24 वैरायटी के 1000 आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम के पेड़ लगे हुए हैं। मियाजाकी आम की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 2.70 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है। इस फार्म हाउस का नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म है। इस फार्म हाउस में आम के करीब डेढ़ हजार पेड़ हैं। जहां आम की एक दर्जन से ज्यादा किस्में हैं। फार्म में इसकी 24 वैरायटी के 1000 आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम के पेड़ लगे हुए हैं।